मानवीय संभावनाएँ सीमारहित हैं। लोग जीवन के सभी व्यवसायों में सफल होते हैं, कुछ ने भयानक आपदाएँ और अक्षमताएँ अनुभव करने के बावजूद प्रेरणादायक सफलताएँ प्राप्त की हैं। किसी लेखक के रूप में आप सबसे अच्छे बनना चाहते हैं, जितना आप बन सकते हैं। आप सफल बनना चाहते हैं। संक्षेप में, आप उन्नतिशील लेखक बनना चाहते हैं। नीचे तीन गुण दिए गए हैं जो ऐसा करने में आपकी सहायता करेंगे:
1. निरंतर सीखने वाला बनिए
आजकल बहुत से लेखक अपनी कृतियों का स्वयं प्रकाशन करते हैं। परंपरागत रूप से प्रकाशित होने वाले भी अपने प्रकाशकों के द्वारा किए जाने के बाद भी, अतिरिक्त विक्रय तथा विपणन का उतत्तरदायित्व स्वयं लेते हैं। इसलिए सीखने में सक्षम होना और इससे भी महत्वपूर्ण — सीखने के प्रति अपना दिमाग खुला रखना अत्यंत आवश्यक है।
सफल लेखक बनने की ओर आपकी यात्रा में, नई कुशलताएँ सीखने में एक शिशु की मानसिकता अपनाइए जो बेहतर लिखने में, संवर्धित रूप से अपने पाठकों से जुड़ने में आपकी सहायता करेंगे, और उत्पादकता के साथ पुस्तक व्यापार चलाने के लिए आवश्यक, आपको अधिक से अधिक चीजें सिखाएँगे।
शीघ्रता से मन में आने वाला एक उदाहरण है, प्रौद्यौगिकी। डिजिटल प्रकाशनपुस्तकें, लिखने संपादन करने और प्रकाशन के लिए विभिन्न प्रौद्यौगिकियों का उपयोग करता है। एक लेखक के रूप में नए मंचों का पर्याप्त उपयोग करने के लिए आपको कुछ समय निवेश करने के लिए इच्छुक रहना पड़ेगा, जिससे आप उनके साथ पूरी तरह से काम कर सकें, कम से कम जब तक आप विकसित हो कर सहायता के लिए कर्मचारियों को नियुक्त नहीं कर लें।
2. अतिरिक्त परिश्रम करने के लिए इच्छुक रहें
उन्नतिशील लेखक बनने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जो सराहना आप चाहते हैं और दूसरों पर जिस प्रभाव की आप सृष्टि करना चाहते हैं वह रातों-रात होने वाला नहीं है, और यदि ऐसा होता है, तब इसे करने में भाग्य ने एक बड़ी भूमिका निभाई होगी। सबसे बढ़िया लेखक औसत की तुलना में अत्यंत कठिन कार्य कर रहे होंगे। पूरे समय लिखना आपको प्रति सप्ताह 40 घंटे से परे ले जाएगा, और यह वास्तव में शुक्रवार आने से पहले भी हो सकता है।
कठिन परिश्रम निश्चित रूप से फलदायी होता है। इसने सदा दिया है और सदा देगा। फिर भी, यदि आपने सभी अतिरिक्त समय समर्पित करने का निर्णय लिया है, तब उन सक्रियताओं पर काम करना याद रखें जो आपकी पुस्तक पूरी करने और प्रकाशित करने में सहायता करेगी। उन कार्यों पर अतिरिक्त समय देने के बदले जो अंतिम लक्ष्य के लिए सहयोगी नहीं हैं, उन सक्रियताओं पर कार्य कीजिए जो सफलता की सृष्टि के लिए प्राथमिक हैं।
3. संबंध निर्माता बनिए
यह मुद्दा आपके पाठकों के साथ संबंध बनाने से परे जाता है। यह उन फलप्रद संबंधों की सृष्टि से भी लिप्त है, यह प्रकाशन उद्योग के साझेदारों के साथ दोहरे-लाभ के संबंधों की सृष्टि है जिसमें आप सहायता कर सकते हैं जिसके बदले पको भी सहायता मिलेगी। यह संपादक या अभिकारक के साथ भेंट हो सकती है जिनसे आप मिलना चाहते थे, या नए संभव पाठकों की अभिगम्यता हो सकती है।
संबंधों की सृष्टि और निर्माण करने मं सक्षम होने का अर्थ है दूसरों तक पहुँच बनाना। यह उस पर देखने के संबंध में है कि प्रकाशन उद्योग के सहकर्मी अपने दैनंदिन क्रियाकलापों के रूप में क्या कर रहे हैं, और सोचने के संबंध में है कि आप उनके कार्य को मूल्यवान कैसे बनाते हैं। जब एक सच्चा व्यक्ति सहायता देने के लिए हाथ बढ़ाता है तब लोग सामान्यतः भावुक हो जाते हैं और बदले में उस व्यक्ति की सहायता करने के लिए सहर्ष तैयार रहते हैं – इस स्थिति में वह व्यक्ति आप हैं।
[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]