किसी भी लेखन का सार यह है कि इसे जनता के द्वारा स्वीकार और बहुत पसंद किया जाता है या नहीं। यदि किया जाता है, तब आपका लेखन एक सफल कृति है। चेतन भगत एक ऐसे लेखक हैं जिन्होंने लेखन के सभी परंपरागत नियमों को तोड़ते हुए कई पुस्तकें लिखी हैं, फिर भी पूरी दुनिया में एक शक्तिशाली अनुयायी-आधार पर शक्तिशाली पकड़ बनाने में सक्षम हुए हैं।
चेतन भगत वास्तव में भारत के वर्तमान युवा प्रतिरूप हैं। उनका लेखन वह परंपरागत शैली का लेखन नहीं है जिसे आपको सिखाया गया है; और उसका आकार भी वह नहीं है जिसकी अपेक्षा आप विशुद्ध अंगरेजी उपन्यासों से करते हैं। उनका लेखन अत्यंत सरल है और प्रेम, चिंता, तनाव, रहस्य, इत्यादि का संदेश अत्यंत सूक्ष्म और स्पष्ट ढंग से सूचित करता है।
इसलिए, आइए हम चेतन भगत से 5 लेखन सीखों को कुछ और गहराई से निरीक्षण करते हैं:
The following banner is an affiliate one. That means Writing Tips Oasis receive a small % of the sale if you purchase The Novel Factory, but at no extra cost to you:

1. अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें
लक्ष्य पाठक-समूह के संबंध में सोचना स्मरण रखें। चाहे वह युवा या वृद्ध पाठक समुच्चय क्यों न हो, कहानी की प्रवृत्ति, इसकी पृष्ठभूमि, वह परिस्थितियाँ जो इसमें होती हैं, इत्यादि, भिन्न होंगी। चेतन अधिकतर युवाओं पर ध्यान-केंद्रण करते हैं, जिनमें वे दोनों लोग सम्मिलित हैं – वह जो सद्य स्नातक हुए हैं, और वह जिन्होंने अभी-अभी वास्तविक जीवन और संबंधों को अनुभव करना आरंभ किया है।
2. सामान्य व्यक्ति
किसी भी लेखन का मुख्य आकर्षण उसके पात्र हैं। यदि उनके (कहानी के पात्रों के) संभाषण, व्यवहार- वैचित्र्य, चरित्र पाठकों के साथ घुलते-मिलते से लगते हैं और यदि उनके क्रिया-कलाप स्वीकार-योग्य और तर्कपूर्ण हैं, तब आपकी कहानी तुरंत सुनिश्चित रूप से सफल है। चेतन भगत के पात्रों को देखते हुए, हमें बोध होता है कि यह सामान्य व्यक्ति हैं जिनके जीवन में साधारण महत्वाकांक्षाएँ हैं, यह अपने प्रथम प्रेम का अनुभव करते हैं और जीवन-साथी को जीतने के लिए, या जीवन में सफल होने के लिए दिलचस्प तकनीकों का प्रयोग करते हैं। उनके सभी पात्र प्रत्येक व्यक्ति के कुछ-कुछ गुणों का चित्रण करते हैं इसी लिए वह जो लिखते हैं उसे हम पसंद करते हैं।
3. प्रेम और लेखन
चेतन भगत की सभी कहानियों में एक भारतीय स्पर्श है। अतः, वे प्रेम, परंपरा, यौवन, ओज, आवेग, और बातचीतों के स्पर्श उड़ेलती हैं, और निश्चित रूप से सभी सक्रियताओँ में एक सरल और विनीत मानवीय भाव रखती हैं।
चेतन का मानना है कि प्रेम विहीन जीवन एक गतिरोध है; अतः प्रेम का वह मसाला किसी सामान्य कहानी में सनसनाहट जोड़ देता है। अपने प्रेम की अवधारणा, अपने अनुराग की सीमा, दृढ़निश्चय और जीवन में कुछ उपलब्ध करने की उत्कट-इच्छा को मुख्य भूमिका के साथ मिला दीजिए। यह उस शक्तिशाली, पात्र का पोषण करने के लिए अच्छी आधार रेखा प्रदान करेगा जो मनभावन होते हुए भी आदर्शवादी और नटखट है।
अवश्य ही, यह भी आपकी आयु पर ही निर्भर करता है। आपकी आयु और आपके द्वारा जीवन में सामना की गई परिस्तथितियों पर निर्भर करते हुए विविधताएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
4. अनुराग
लिखने के लिए अपने अनुराग के संबंध में चेतन गंभीर थे और हैं। वह जानते धे कि हजारों व्यक्ति उनके शब्दों, नाटकों और कहानियों के जादुई सम्मिश्रण के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और जनता के लिए अच्छी पुस्तकें लिखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। इसलिए, लिखने के प्रति उनकी सत्यनिष्ठा और उत्तरदायित्व इसी प्रकार के हैं। जब अपने लेखन और अपने पाठकों के प्रति आपका इस प्रकार का अनुराग और उत्सर्ग रहता है, तब सफलता अपरिहार्य है।
5. प्रयोग
अंत में, किसी भी विचारशील लेखक को यह करना चाहिए। अपने लेखन के साथ प्रयोग करें। आप यह कैसे कर सकते हैं?
चेतन भगत ने जब पहले-पहल लिखना आरंभ किया था तब उन्होंने यह किया था। यह बिल्कुल कठिन नहीं है। उनके अनुसार, केवल अपने दो निष्कपट मित्रों को चुन लीजिए और उनसे अपनी पुस्तक पढ़ने के लिए कहिए। यदि उन्हें यह रुचिकर लगती है, तब यह आपके लिए आगे बढ़ने का संकेत है। यदि वे कुछ परिवर्तन की बात कहते हैं, तब तैयार रहें और इन परिवर्तनों को करने के लिए सदा इच्छुक रहें।
उन्होंने इस तकनीक का प्रयोग अपने द्वारा लिखी गई पहली दो पुस्तकों के साथ किया था। यह लक्ष्य करने के बाद कि उन्हें सफलता उपलब्ध हो गई थी, उनके पास कोई भी संदेह नहीं बचे थे कि उनके अनुयायियों के लिए कौन सी प्रवृत्ति ठीक रहेगी और उन्हें अपने लेखन को कैसे उत्कीर्ण करना चाहिए। चेतन परिपूर्ण लेखक होने का दावा नहीं करते परंतु निश्चित रूप से सामान्य भारतीय युवा की नाड़ी पहचानते हैं और उनके पढ़ने की रुचियों को जानते हैं।
आखिरकार, यह केवल आपके लिए नहीं है, परंतु उस विशाल जनगण के लिए है जिनकी अत्यल्प समयावधि में आपके विश्वासी अनुयायी बन जाने की संभावना है।
Image credit: Rockoprem on Wikimedia Commons and reproduced under Creative Commons 3.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/Teena.jpg[/author_image] [author_info]Teena Abraham is an enthusiastic blogger and professional article writer who loves to write and share vital knowledge on any su+bject under the sky. Identifying her passion for blogging and freelancing, presently she focuses on writing eBooks, writing tips and advice on a variety of topics. Creative, multidisciplinary, strives to perfection and an eye for details is how her loved ones would describe Teena. An optimistic and dedicated person who does her best to make sure that her research will make a substantial difference for someone else in this world.[/author_info] [/author]