भऱपूर पसंद की जाने वाली हैरी पॉटर श्रृंखला की लेखिका से दी गई लेखन सीखों से बेहतर कोई भी सीख नहीं हो सकती। उनकी पुस्तकों को पढ़ना कथानक और पात्र विकास के लिए स्नातकोत्तर कक्षा में अध्ययन करने के समान है। इसलिए, यदि आप सर्वकालीन सर्वाधिक पसंद की जाने वाली पुस्तक श्रृंखला के लिखने के पीछे के रहस्य को जानना चाहते हैं, तब आप पढ़ना जारी रख सकते हैं। यहाँ कुछ चीजें हैं जिन पर जे के रॉलिंग शपथ लेती हैं।
1. रणनीति के अंतर्गत लिखें
सबसे पहले और सर्वाग्र, आपको अपने उपन्यास को इस प्रकार योजनाबद्ध करना चाहिए कि आप पूरी कथावस्तु को पहले कई पृष्ठों में ही प्रकट नहीं कर दें। सुनिश्चित कीजिए कि आप इस प्रकार लिखते हैं कि पूरी पुस्तक पढ़ने के दौरान आपके पाठकों में कहानी के लिए असीम कौतुहल बना रहे। यह असत्य सुनाई दे सकता है, किंतु सर्वज्ञात तथ्य है कि जे के रॉलिंग ने हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक लिखने के बाद अनुभव किया था कि उन्होंने श्रृंखला का पूरा कथानक पहली पुस्तक में ही खोल दिया था! पाठकों की उत्सुकता को जगाए रखने के लिए और उनसे उद्विग्नतापूर्वक अगली पुस्तक की प्रतीक्षा कराने के लिए उन्हें इसे पुनः लिखना पड़ा था।
2. अपने पात्रों को दोषपूर्ण बनाइए
यदि आप हैरी पॉटर जैसी कोई हृदय-स्पर्शी कहानी लिखना चाहते हैं, तब आप अपने पात्रों को यथासंभव यथार्थ के निकट रखने के लिए इच्छुक हो सकते हैं। स्मरण रखें. कोई भी मनुष्य संपूर्ण-दोषरहित नहीं है, और आपके पात्रों में दोष नहीं दर्शाने के लिए कोई भी कारण नहीं है। उदाहरण के लिए, स्वयं हैरी पॉटर निष्कलंक नहीं है। वह बड़ा हो रहा है; वह वास्तव में एक बुरे समय से गुजर रहा है। पात्रों में, समय-समय पर हम जिन दोषों को लक्ष्य करते हैं, वही उन्हें अधिक जुड़ने-योग्य और मनभावन बनाते हैं! महान चरित्र-विकास की कुंजी केवल उनकी शक्तियों को ही जानना नहीं है बल्कि उनकी दुर्बलताओं को भी जानना है। केवल इसी लिए कि वे आपके पात्र हैं, वे निर्दोष नहीं बन जाते। पात्रों को जीने और साँस लेने दीजिए। अपने पात्रों की राह में नहीं आइए।
3. मूल पात्रों की पृष्ठभूमि पर ध्यानकेंद्रण करें
किसी लेखक के रूप में, एक प्रवृत्ति होती है कि आप जिन चरित्रों का विकास करते हैं उनकी कई पृष्ठभूमियोँ में भटक सकते हैं। आप इसे माने या न मानें, पाठकों को आपके सभी पात्रों के सूक्ष्म विवरणों को जानने की आवश्यकता नहीं है। आपको यह समझने की आवश्यकता है कि कौन से पात्र कहानी के लिए प्रासंगिक हैं, और उनकी पृष्ठभूमि का कौन सा अंश प्रत्यक्ष रूप से कहानी को प्रभावित करता है, और केवल उन्हीं अंशों को पाठकों से कहें। अप्रासंगिक पृष्ठभूमियाँ केवल पाठकों के समय और ऊर्जा को नष्ट करेंगी, तथा आपकी कहानी को ढीली और उबाऊ बना देगी।
4. निडर बनिए
जे के रॉलिंग के अनुसार, “आप इस तरह से सोचना शुरू करते हैं कि यदि आपके पास पर्याप्त साहस है तब कुछ भी संभव है।” अपारंपरिक विषयों. या जटिल चरित्रों पर लिखने से डरिए नहीं, यदि यह वस्तुतः वही है जिसके संबंध में आप लिखना चाहते हैं। अपनी कुशलताओं और अपने अनुराग पर आत्मविश्वास रखिए, और वही लिखिए जिसे आपका हृदय चाहता है। पाठक उस मर्मश्पर्शी लेखन और उन शब्दों में छिपे अनुराग को लक्ष्य करेंगे, और आपकी कृति, यदि पहले स्वीकृत नहीं भी की गई हो, तब भी, अंत में सफल होगी।
5. इसे चाहते हैं तब इसे कीजिए
अंत में, सबसे महत्वपूर्ण सीख, जिसे जे के रॉलिंग उदयीमान लेखकों को देना चाहती हैं वह यह है कि केवल तभी लिखिए यदि आपको लिखने से प्रेम है। “मैं तब तक लिखती रहूँगी जब तक मैं और नहीं लिख सकती। मेरे लिए यह अनिवार्यता है। मैं लिखने से प्रेम करती हूँ”, वह कहती है। यदि लेखन अंतर्मन से नहीं निकलता है, तब यह वास्तव में कोई कहानी बनाना नहीं है, यह केवल दूसरों के लिए लिखना है। इसके बदले, इसे स्वयं अपने लिए करें। वह टिप्पणी करती है, “मैं केवल वही लिखती हूँ जिसे मैं लिखना चाहती थी। मैं वही लिखती हूँ जो मुझे आनंद देता है। यह पूर्णतः मेरे अपने लिए है।” एक बार जब आप अपने लिए लिखना आरंभ कर देते हैं, सफलता आपका अनुसरण करेगी।
Image credit: Daniel Ogren on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/03/Pranay.jpg[/author_image] [author_info]Pranay Kanagat is a freelance writer who has a love for writing on various subjects. In particular, he enjoys creative writing. He is also studying for an Engineering degree.[/author_info] [/author]