यदि आपको लगता है कि आप अंतिम तिथियों को पहुँचने के लिए निरंतर लिख रहे हैं, और तब भी लिख रहे हैं जब कोई भी अंतिम तिथि नहीं है, तब भी टाइपराइटर खटखटा रहे हैं, तब हो सकता है कि आप बहुत कठिन परिश्रम कर रहे हैं। यदि आपको उत्तरोत्तर यह भी अनुभव हो रहा है कि आप लिखने के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं कर रहे हैं, तब चिंतन करने की आवश्यकता है कि आप जीवन के अन्य कौन से महत्वपूर्ण पहलुओं की अवहेलना कर रहे हैं। अधिक कार्य-जीवन संतुलन उपलब्ध करने के कुछ उपाय निम्नलिखित हैं।
अपनी अनुसूची में दूसरों के लिए स्थान की सृष्टि करें
ठीक उसी तरह, जैसे आप अपनी अनुसूची में लिखने के लिए समय पा सकते हैं, आप अपने सहभागी, पति, पत्नी, माँ, पिता या अपने मित्रों के लिए भी समय की सृष्टि करनी पड़ेगी। इसे करने के लिए एक उपाय है प्रेमपात्रों के साथ बिताए जाने वाले उस समय को चेतनता के साथ निरंतर घेर कर रखना। इसका सबसे सरल उपाय है दूसरों के साथ बिताए जाने वाले ‘गुणवत्ता समय’ अपने डिजिटल कैलेंडर पर नोट कर रखना। यदि आप सामान्य रूप से रात्रि भोजन के बाद डेढ़ घंटे लिखने बैठते हैं, तब अपने कैलेंडर अभी लिख लीजिए कि अगले सप्ताह संध्या 7 से 8.30 का की दो रातें समय उस व्यक्ति के साथ बिताने के लिए रखेंगे जिसे आप प्रेम करते हैं या पसंद करते हैं।
चीजों को लिखने और टाइप करने में निश्चित रूप से उन्हें यथार्थ दिखाने की दक्षता होती है। आखिरकार, जब आप लिखते हैं तब उस वास्तविकता की सृष्टि करते हैं जिसकी आपने अपने मन में कल्पना की थी! लिखने के अतिरिक्त अन्य चीजें करने के लिए लिखने में भी वही सिद्धांत प्रयोज्य होते हैं।
अपने लिए स्थान बनाइए
लिखने से अलग लिया गया समय विविध आकार धारण कर सकता है। यह किसी टीवी कार्यक्रम के लिए संध्या के समय की सृष्टि के समान सामान्य चीज हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आप जानते हैं कि आप जिस कार्यक्रम को देखना चाहते हैं वह सोमवार संध्या 8 से 8.30 बजे आता है, परंतु आप अपना लिखना छोड़ कर 8.15 बजे से पहले उठ नहीं सकते, तब आप 15 मिनट का कार्यक्रम खो चुके होंगे। इसके बदले अपना लैपटॉप या नेटपैड 7.55 बजे बंद करने का सचेतन प्रयास करें, जिससे आप आराम से बैठ कर टेलीनिजन देख सकते हैं।
जहाँ जिस टेलीविजन कार्यक्रम में आपको आनंद आता है उसके लिए समय निकालने में कोई भी हानि नहीं है, और कई सक्रियताएँ हैं जिन्हें आप कर सकते हैं, जो आपके शरीर और मन के लिए अधिक स्वास्थ्यकर होंगे। सुबह या किसी गुरुवार की संध्या के उस अतिरिक्त घंटे को लिखने बिताने के बदले, इस समय को आप जिस तरह बिताते हैं एक तेज और प्रबल शारीरिक व्यायाम या तीस मिनट के ध्यान लगाने और फिर तीस मिनट तेजी से चलने के साथ इसे पूरी तरह बदल सकते हैं जिसमें आपको स्वच्छ वायु और व्यायाम, दोनों मिल सकते हैं।
किसी चार सप्ताह की कक्षा में प्रवेश लीजिए
जिन चीजों के करने में हम वास्तव में धन व्यय करते हैं उससे अधिक प्रेरणादायक और कुछ भी नहीं होता है। यदि आप वास्तव में लिखने से दूर जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब किसी शौक बारे में सोचिए जिसे आप हमेशा आजमाने की सोचते हैं; उस तरह की चीज जिसके लिए आप किसी स्थानीय कॉलेज या कम्यूनिटी सेंटर में अपना नाम लिखा सकते हैं। यह कोई सालसा नृत्य या किसी नौसिखिए के लिए DIY क्लास हो सकती है। दाखिला लीजिए और इसके लिए पैसे दीजिए। अब आपके पास प्रत्येक सप्ताह लिखने से कुछ समय अलग रहने के लिए कारण ही नहीं है, परंतु आपकी अंतरात्मा से आवाज भी आएगी कि जिस पैसे को आपने व्यय किया है उसका पूरा लाभ भी उठा लें!
[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]