अंगरेजी एक ऐसी भाषा है जो सबसे व्यापक रूप से पढ़ी और लिखी जाती है। इसलिए अंगरेजी में लिखी गई किसी पुस्तक के लिए, कदाचित हिंदी के अतिरिक्त, किसी भी अन्य भारतीय भाषा की तुलना में पाठकों की बृहत्तर संख्या तक पहुँचने के लिए बहुत अधिक अवसर है। यदि आप अंगरेजी लेखक बनना चाहते हैं, तब आपको इस भाषा को समझना और इसमें दिलचस्पी लेना पड़ेगा। यदि इन पर आप थोड़ा सा परिश्रम करें तब आपके अंगरेजी लेखन कुशलताओं में सुधार लाना अधिक कठिन नहीं है। इसे कैसे कर सकते हैं यह जानने के लिए आगे पढ़िए।
शब्दभंडार में सुधार कीजिए
सफल लेखक बनने के लिए, एक विस्तृत शब्दावली अनिवार्य है। जिसे आपको कहना है, हो सकता है कि पहले कई बार कहा गया हो पर आप इसे कैसे कहते हैं वह अब भी प्रभाव डाल सकेगा। इसे एक मुद्दा बना लीजिए कि प्रतिदिन एक नया शब्द सीखेंगे, और समय के साथ आपकी शब्दावली पल्लवित-पुष्पित हो कर एक संतोषजनक स्तर पर आ जाएगी। शब्दों के क्रमिक समावेशन के लिए और जिन संदर्भों में उनका उपयोग किया जाएगा उनके लिए पढ़ना भी महत्वपूर्ण है। एक अच्छी शब्दावली, अपने आप को अभिव्यक्त करने के लिए सबसे संतोषप्रद उपाय ढूँढ़ने में आपकी सहायता करते हुए आपके लेखन में सुधार करेगी।
किसी लेखन क्लब के साथ जुड़िए
जब आप आप अपने लेखन की चर्चा दूसरे व्यक्तियों के साथ कर सकते हैं, विशेषतः, यदि वे स्वयं लेखन वृत्ति में हैं, तब आपके लिखने की कुशलताओं में सुधार होता है। किसी लेखक के रूप में आपकी वृत्ति में सीखने के स्तर में उठान के लिए दूसरे से संपुष्टि मिलना महत्वपूर्ण है। आप दूसरे व्यक्तियों के लेखन प्रयासों को पढ़ते हुए और अपनी संपुष्टि देते हुए भी हितलाभ प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको लिखने के संबंध में विवेचनात्मक ढंग से सोचने में सक्षम करेगा। यह अच्छा है यदि इस ग्रुप के अन्य व्यक्ति भी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिससे आप निर्माणात्मक आलोचना करते हुए और पाते हुए, दोनों से सीख सकते हैं।
विभिन्न परिप्रेक्ष्यों से लिखिए
लिखना केवल अन्य व्यक्तियों के मन में समाना है। किसी पात्र के अंदर प्रवेश कीजिए और उसके दृष्टिकोण से लिखिए। उदाहरण के लिए एक शिक्षक, एक अपराधी, एक बच्चा – यह सभी अलग हैं इस कारण कि वे क्या हैं और क्या करते हैं, वे उन उपायों से सोचते हैं जो उनके लिए अनूठे हैं। उन्हें अलग सुनाई देना चाहिए, अलग अनुभव करना चाहिए और एक-दूसरे से अलग होना चाहिए। यह केवल तभी होता है जब आप चीजों को अगल-अलग परिप्रेक्ष्यों में देखने में सक्षम होते हैं जिससे आपका कल्पना साहित्य लेखन उचित भावनाओं से ओत-प्रोत रहेगा और उसमें सुधार होगा।
व्याकरण पर ध्यान रखिए
आप इसे पसंद करें या नहीं करें, व्याकरण लेखकों के लिए महत्वपूर्ण है। पाठक उन लेखकों का अनुसरण नहीं करेंगे जो नियमित रूप से व्याकरण त्रुटियाँ करते हैं, क्योंकि यह घटियापन और पाठकों के प्रति असम्मान सूचित करता है। व्याकरण के नियम एक कारण से अस्तित्व में रहते हैं – पाठकों या श्रोताओं को यह समझाने के लिए कि आप ठीक-ठीक क्या कह रहे हैं। अगर वे उपस्थित नहीं रहते, तब कई चीजों के संबंध में भ्रम उत्पन्न हो जाता। इसलिए व्याकरण की मूलभूत बातें सीखिए और अपने सर्वगत लेखन में सुधार करने के लिए अपने लेखन में उनका प्रयोग कीजिए।
अधिक लिखिए
यह तो बिल्कुल स्पष्ट है, परंतु बहुत से लेखक इसे नहीं समझते कि वे जितना अधिक लिखेंगे उतनी ही जल्दी सीखेंगे। प्रतिदिन अंगरेजी में कुछ लिखिए, यद्यपि वे केवल कुछ वाक्य ही हैं। यदि आपके पास बहुत लंबी कहानियाँ लिखने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, तब आपको आतंकित होने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। परंतु अपने खाली समय होने तक प्रतीक्षा नहीं कीजिए। जो भी आप लिख सकते हैं, उस पर प्रतिदिन केवल 30 मिनट बिताना, आपकी भाषा और लेखन विकास को सही पथ पर रखेगा।
Image credit: Steve Johnson on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2015/02/IMG_20141217_101736441.jpg[/author_image] [author_info]Kavitha is a freelance content writer and French translator, and has been working in this field since 2008. She has degrees in computer applications and international business and has a background in business and international trade. She enjoys learning languages and is currently learning Japanese. Her interests vary from books and writing to travelling and history.[/author_info] [/author]