रोंगटे खड़े कर देने की कला आसान नहीं है क्योंकि आपको अपने लेखन से अपने पाठकों में भय व्याप्त करना पड़ेगा। भूत कथा लिखने के लिए उत्पीड़ित आत्माओं और दिल दहलाने वाली कराहों से अधिक की आवश्यकता होती है। यदि आप दुःस्वप्न उत्प्रेरित करने के लिए कटिबद्ध हैं तब इन गुरों को पढ़िए।
1. अज्ञात का भय
कोई भी चीज जो अज्ञात रह जाती है वह हमारे मनों में भय बिठा सकती हैं। लोग मरने से डरते हैं क्योंकि वे नहीं जानते कि मरने के बाद क्या होता है। अंधेरा हमें डराता है क्योंकि अंधेरे में कोई भी चीज छुपी रह सकती है। दूसरे शब्दों में, हम उन चीजों से डरते हैं जिन्हें हम नहीं समझ सकते। इसलिए, जब आप कोई भूत कथा लिखते हैं, तब सूचना दबा कर रखिए। सूचना रोक कर रखते हुए, आप अपने पाठकों की उत्सुकता और उनकी कल्पना भड़का रहे हैं। उदाहरण के लिए, व्याख्या के केवल कुछ ही शब्द देते हुए, आप अपनी कहानी को अस्पष्ट रख सकते हैं। एक दूसरी तकनीक है जिसका आप उपयोग कर सकते हैं, वह है अलंकारिक शब्दों के प्रयोग को सीमित रखना। यदि आप सर्वदा पिशाचों और भूतों का उल्लेख करते हैं, तब आप पूर्वानुमेय होने के कारण पाठकों के लिए स्वयं एक पूर्वानुमान बन जाते हैं। अपने अस्तित्व पर कोई लेबल संलग्न नहीं कीजिए; इस उपाय से आप अपने पाठकों के मन में संदेह उत्पन्न कर सकते हैं। वह बेचैन हो जाएँगे और उन्हें भयभीत करना अधिक आसान हो जाएगा।
2. भय का निर्माण धीर-धीरे कीजिए
आपके पाठकों के मन में भय की सृष्टि धीरे-धीरे की जानी चाहिए। यदि आप आरंभ में ही सबसे डरावने दृश्य प्रस्तुत कर देते हैं, तब आपको अपेक्षित प्रभाव नहीं मिलेगा। आपको अपने पाठकों को उनके शांति क्षेत्र से धीरे-धीरे निकालते हुए भय की दुनिया में लाना चाहिए। सबसे अच्छे को सबसे अंत के लिए बचा कर रखना हमेशा याद रखिए। यह मंद-गतिक पारगमन आपके पाठकों में आतंक की सृष्टि करना सरल कर देता है।
3. ‘अपने अविश्वास को झूलने दो’ की रणनीति की प्रयोग कीजिए
सभी जानते हैं कि भूत सचमुच में नहीं होते। परंतु आपको इस ढंग को से लिखने की आवश्यकता है कि पाठक अपने अविश्वास को लटकता छोड़ दें और आपके लेखन प्रवाह के साथ चल पड़ें। आपका कथानक विवेकपूर्ण एवं सत्याभासी होना चाहिए। सबसे पहले, वातावरण का निर्माण करने के लिए आपको अवस्थापन का वर्णन करना चाहिए। हास्यास्पद स्थानों तथा घटनाओं को सम्मिलित नहीं कीजिए। यदि आप किसी विलक्षण घटना को लाने की योजना बना रहे हैं, तब इसे सुनिश्चित करें कि इसके लिए कोई तर्कसंगत कारण है। परंतु सारे विवरणों का खुलासा नहीं कीजिए; इसके बदले कुछ संकेतक पर्याप्त हैं। दूसरे, आप अपने पात्रों को एक व्यक्तित्व देते हुए उनमें अतिरिक्त ब्योरा जोड़ सकते हैं। उनसे संघर्ष कराइए और उनके चरित्रचित्रण में कुछ अनोखी चाल देते हुए उन्हें विकसित कीजिए। तृतीयतः, अपनी कहानियों में उत्तम पुरुष कथावाचनों के उपयोग का प्रयास कीजिए। यह आपके पाठक को आपके कथानक के साथ जोड़ता है। आखिरकार, आपका उद्देश्य अपने पाठकों में अनियंत्रित भय व्याप्त करना है!
4. भावनाओं का उपयोग कीजिए
भूत कथा लिखते हुए, पाठकों को आकर्षित करने के लिए आपको भावनाओं का उपयोग करना चाहिए। भय एकमात्र भावना नहीं है जो महत्व रखती है। आपको क्रोध या विषाद जैसी अन्य भावनाओं या सकारात्मक भावनाओं का उपयोग करते हुए भय के तत्व को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जब कोई आशा की किरण दिखाते हैं और इसे किसी नृशंस चीज से बदल देते हैं, तब यह व्यतिरेक व्यग्र करने वाला होता है। सर्वोत्तम भावनात्मक प्रभाव के लिए, आपको संपूर्ण व्यक्तित्वों का विकास करना चाहिए।
5. कथानक के साथ खेल खेलिए
क्या आप बहुत अच्छी भूत कथा लिखना चाहते हैं? तब आपको कोई अद्भुत चीज सोच निकालना चाहिए। अंधेरी और तूफानी रात वाला कथानक हमेशा कार्यकारी नहीं हो सकता है। एक घातक अंतिम वाक्य उपलब्ध करते हुए अपनी भूत कथा को स्मरणीय बना दीजिए। जब आपके पाठक वह अंतिम वाक्य पढ़ते हैं, यह संभवतः उनके मन में एक चिरस्थायी प्रभाव छोड़ देगा। उदाहरण के लिए, “वह नरक था जिसमें वह रहता था, नरक में ही वह मृतात्माओं के क्रोधावेश में दहकते अंगारों के बीच चलता था, और अपनी चाल से सब में मौत और उसकी संड़ांध छोड़ जाता था ——- केवल लौट आने के लिए।”
Image credit: Kevin Dooley on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/10/Smitha-Abraham.jpg[/author_image] [author_info]I’m Smitha Abraham. I love traveling in my flights of imagination and use these flights to craft short stories and poetry. I am a budding writer from India. My passions are reading, creative writing, listening to music, learning new languages, meeting new people, getting acquainted with different cultures and traveling. Authors like Isabel Allende, Gabriel Garcia Marquez, Carlos Ruiz Zafón, genres like magic realism, historical romance, and writing styles that are imaginative and flow effortlessly fascinate me. I love to unwind with a book curled up on a sofa or by gazing at the stars by the sea shore. I am a nature lover and spending time admiring the sunset and sunrise is relaxing for me.[/author_info] [/author]