कोई ऐसा उपन्यास है जिसे आपने आरंभ किया था पर समाप्त नहीं किया है, तब यह आपको कोई भी पारितोषिक नहीं देने वाला है। अपने उपन्यास को समाप्त नहीं करते हुए, आप केवल बढ़िया काम करने के लिए पीठ थपथपाए जाने से ही वंचित नहीं होते (जिसे अधिकतर व्यक्ति नहीं करेंगे), आप दुनिया को अपनी सृजनशीलता से लाभ उठाने की क्षमता से भी मना करते हैं। यह सीखने के लिए कि आपने जिस उपन्यास को आरंभ किया है उसे कैसे समाप्त करें, आगे पढ़िए:
उपन्यास पर ध्यान केंद्रित कीजिए
यदि आप अपना उपन्यास समाप्त करने की प्रवृत्ति रखते हैं, तब अकेली यही आपके उपन्यास समाप्त करने में सहायता नहीं करेगी। शक्तिशाली प्रवृत्ति को ध्यान के साथ दृढ़ समर्थन की आवश्यकता होती है। छुरे के समान तेज ध्यानकेंद्रण के साथ, अपनी कहानी को समाप्त करने तथा इसे भेजने एकाग्रचित्त हो जाइए। इसका अर्थ होगा कि उपन्यास समाप्त करने के लिए समय करने की आवश्यकता है।
शक्तिशाली ध्यान-केंद्रण का विकास करने के लिए, आपको अन्यमनस्कताओं को हटा देना पड़ेगा जो वास्तव में केवल समय नष्ट करती हैं। सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करना उनमें से एक है। आधा घंटा फेसबुक पर अपने मित्रों के अपडेट्स देखने और उनका उत्तर देने के बदले यह समय अपने उपन्यास पर अर्पित कीजिए। यदि आपकी प्रवृत्ति टेलीविजन पर तीन विभिन्न धारावाहिकों को देखने की है, तब इसे कम करते हुए एक देखिए, और अपने उपन्यास को समाप्त करने के लिए दो घंटे बचा लीजिए।
निर्धारित कार्य करने के लिए, प्रतिदिन जितना संभव हो सके उतना समय दीजिए। अपने उपन्यास को पूरा करने के लिए समय दिए बिना, आप इसे कभी भी कैसे पूरा करेंगे? आपके जीवन में जो चीजें वास्तव में अर्थ रखती है वह समय दिए जाने के योग्य हैं।
योजना निर्माण
वे कुछ व्यक्तियों के लिए कार्यकारी हैं। कुछ के लिए नहीं हैं। तथापि, साधारणतः किसी परियोजना की योजनाबद्ध कर लेना एक उचित सक्रियता है। यह समझने के लिए कि आप कहाँ हैं, आपका अंतिम लक्ष्य क्या है, और परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको क्या करना चाहिए, योजनाएँ आपको एक पथ मानचित्र देती हैं।
यदि आप अपना उपन्यास समाप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब उन सक्रियताओं की एक सूची बना लीजिए जिन्हें आपको अब भी करने की आवश्यकता है, जिसमें अध्यायों को समाप्त करने के लिए लिखना, आरंभिक प्ररूप को पढ़ने के लिए पाठकों का एक नमूना जुटाना, प्रतिपुष्टि समायोजित करना, संपादन इत्यादि सम्मिलित हो सकते हैं। प्रत्येक सक्रियता के बाद, इसकी पूर्णता की अपेक्षित तिथी लिख लीजिए। इये देखने के लिए कि आपकी प्रगति कैसी है, कम से कम सप्ताह में एक बार सूची का पुनरावलोकन कीजिए।
केवल यह कीजिए
यदि आपके सपने प्रसिद्ध लेखक बनने के लिए हैं, और आप आप अपना उपन्यास समाप्त करने में कठिनाई अनुभव कर रहे हैं, तब क्या कुछ आधारहीन धारणा है जो आपको रोक रही है? मैं उन अवचेतन धारणाओं की बात कर रहा हूँ जिनसे आप भिज्ञ भी नहीं होंगे, जैसे मैं लेखक के रूप में कभी भी सफल नहीँ होऊँगा। यद्यपि आप ऐसी धारणाएँ पाल रहे होंगे, परंतु सत्य है कि इन्हें आपके अतिरिक्त किसी ने भी नहीं रचा था।
अतः उन पर अंधविश्वास नहीं करते हुए, कुछ कार्यवाहियाँ कीजिए और परीक्षा कीजिए कि वास्तव में ऐसी धारणाओं में सच्चाई है या नहीं। केवल पहले अपना उपन्यास समाप्त कर लीजिए और देखिए कि क्या होता है। किसी भी निर्धारित कार्य में संदेह और अनिश्चयताएँ अंतर्निहित हैं, जिसमें लेखन परियोजना भी सम्मिलित है। आप पूर्णतः निश्चिंत नहीं हो सकते हैं कि जिस तरह आप चाहते हैं, आपका अंतिम लक्ष्य ठीक उसी तरह उपलब्ध होने वाला है या नहीं। तथापि, आप अपनी कार्यवाहियों को नियंत्रित कर सकते हैं जो आदर्श परिणाम में योगदान करेंगी।
[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]