Copyright: dash / 123RF Stock Photo
क्या आपने, कभी-न-कभी कोई पुस्तक लिखने का सपना देखा है? यदि आपने देखा है तब आप दुनिया भर के यह सपना देखने वाले लाखों व्यक्तियों में से एक हैं। केवल यदि वे इसके लिखने वाले भाग पर पहुँचे होते, तब यह सपना आसानी से साकार हो गया होता। पुस्तक लिखते हुए, अपनी कल्पना को वास्तव में कार्य के रूप नहीं बदलने के कारण आपको कई चीजों से इसका मूल्य चुकाना पड़ सकता है। अधिक जानने के लिए आगे पढ़िए।
आत्म-संतुष्टि
पुस्तक लिखने जो आत्म-संतुष्टि का भाव मिलता है, वह अन्य किसी भी चीज में नहीं है। कल्पना कीजिए कि आप अपने मित्रों तथा सहकर्मियों से या, कदाचित पूरी दुनिया से प्रशंसा प्राप्त कर फूले नहीं समा रहे हैं। हम इसे स्वीकार करते हैं। यह अहं के लिए अच्छा है, जबतक यह अहं अपने साथ बहा कर नहीं ले जाए! आपका आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। तथापि, चूंकि आपने कोई पुस्तक नहीं लिखी है, आपको उन चीजों पर पैसे खरच करते हुए समझौता करना पड़ेगा जो आपको आत्म-संतोष का अनुभव दे सकती हैं, जैसे खरीदारी करना और मित्रों के साथ मधुशाला या मॉल में अड्डे मारना।
भ्रमण बेहतर है
आप भ्रमण पसंद करते हैं? पिछली बार आपने भ्रमण करते हुए कितना धन व्यय किया था? इसके पिछले भ्रमण में क्या हुआ था? और उससे पहले? यह बहुत अधिक व्यय था। दूसरी ओर, यदि आपने कोई पुस्तक लिखी है और स्वयं अपना प्रकाशन व्यवसाय चला रहे हैं, तब आप भ्रमण के साथ लेखकों वाले दौरे भी कर सकते हैं, जो आपको देश भर के, या, यदि आपकी पुस्तक के पर्याप्त पाठक हो गए हैं दुनिया भर के नगरों तक यात्रा करा सकता है। इनमेंसे कुछ भ्रमण व्ययों का उपयोग अपने करों को कम करवाने में कर सकते हैं।
और सत्य तो यह है कि भ्रमण करते हुए लेखके के बारे बहुत आकर्षक चीज यह है कि वह दूर देशों तक जा कर अपनी नई पुस्तकों के लिए प्रेरणा जुटा सकता है। इसलिए, आप बहुत भ्रमण करने वाले लेखकों देख कर आप जल-भुन कर कबाब बने रह सकते हैं, या अप अपने कीबोर्ड पर उंगलियाँ चलाना शुरू कर सकते हैं।
संवर्धित आय
आपके पास कोई MBA और/या PhD डिग्री है? सही अनुभव के साथ, आपकी योग्यता आपको ऊँचे वेतन की नौकरी दिलाने में सहायता कर सकती है। परंतु कोई पुस्तक लिखने पर आपके लिए अपनी आय बढ़ाने की संभावना और भी अधिक है। जिस क्षण आपकी पुस्तक प्रकाशित हो जाती है, आप तुरंत उस विषय के विशेषज्ञ बन जाते हैं। आपने विशेषज्ञ की प्रतिष्ठा उपलब्ध कर ली है। इसमें एक संभावना है। इसका परिणाम परामर्शक का कार्य हो सकता है जिनका परामर्श शुल्क अत्यंत ऊँचा है, इसके साथ चर्चाओँ के लिए नियुक्तियाँ हो सकती हैं जिनका शुल्क और भी ऊँचा है। परंतु अब तक के लिए, चूँकि आपने कुछ भी नहीं लिखा है, आपको केवल अपने ट्यूशन फीस का वहन करना पड़ सकता है।
प्रायोजन सौदे
यदि किसी व्यापार का कर्ता अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना चाहता है, तब इसे करने के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है कि इसका प्रायोजन करने वाला कोई विशेषज्ञ या कोई प्रसिद्ध व्यक्तित्व है, जैसे कोई ऐसा व्यक्ति, जिसने कोई पुस्तक लिखी हो? यदि आपने एक दो पुस्तकें लिखी है, और अनुगामियों की एक विशेष रूप से बड़ी संख्या की सृष्टि की है, तब वह व्यक्ति आप हो सकते हैं। तब किसी व्यापार को प्रायोजित करने के लिए आप ऊंची फीस वसूल कर सकते हैं। याद रखिए, यदि आप कोई प्रकाशित लेखक हैं, और आपकी पुस्तक अच्छी है, तब लोग आपकी बात सुनेंगे। आप जो कहते हैं, वह महत्व रखता है। व्यापार-गृह इसे जानते हैं तथा वे आपके प्रभाव का उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकते हैं, वहीं आपको इसके लिए भुगतान भी मिलता है।
[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]