जब तक आपके प्रकाशन व्यवसाय में काम करने के लिए व्यक्तियों की एक टीम नहीं रहती, तब इसकी संभावना है कि आप एक एकाकी लेखक-उद्यमी रहेंगे। यदि यही स्थिति है, तब आपकी प्रसन्नता तथा आपका कुशल-क्षेम बनाए रखना संकटपूर्ण है। उदाहरण के लिए, यदि आप लिखने तथा प्रकाशन करने में सक्षम नहीं होते, तब यह आपके रोजगार की संभावना पर प्रत्यक्ष प्रभाव डाल सकता है। निम्नलिखित 5 रणनीतियों का अनुसरण करते हुए, कैसे सुनिश्चित करें कि आप काम करते रहने तथा उसके साथ-साथ मुस्कुराते रहने में सक्षम होंगे, इसे जानने के लिए आगे पढ़िए।
1. समय और सीमाओँ की स्पष्ट स्थापना कीजिए
लिखने के प्रति आपका अनुराग, सबसे पहले और सबसे आगे है। जिसे करते हुए आपको प्रसन्नता होती है वह हमेशा किए जाने के योग्य होता है। एक बार शुरू करने पर रुकने का नाम नहीं लेते, जैसी चीज। तथापि, जब आपको लिखने से पैसे बनाने की आवश्यकता होती है, तब तो निश्चित रूप से इसे रोकना कठिन है। अपने इस नहीं रुकने वाले आचरण पर रोक लगाइए।
एक अनुसूचि बनाइए जिसमें आप सायं 5 बजे लिखना बंद करते हैं और भोजन करने, परिवार के साथ समय बिताने, पढ़ने, ध्यान लगाने, चाहे यह जो भी है उसके लिए कुछ घंटों का अवकाश लेते हैं। आपको अपने लिए सीमाएँ तय करने तथा लिखने से अलग कुछ समय लेने की आवश्यकता है। यदि आप इसे नहीं करेंगे, तब कोई भी दूसरा आपके लिए नहीं करेगा। यदि आपने अभी-अभी कोई बड़ा फ्रीलैंस काम समाप्त किया है, और दो एक दिन काम नहीं करते हुए उत्तरजीवी रह सकते हैं, तब इस समय को कुछ नहीं करने में उपयोग कीजिए।
2. सहायता मांगने से नहीं डरिए
आप सोचते होंगे कि अपने-आप सब-कुछ कर सकते हैं। अधिकांश उद्यमी यही सोचते हैं, जब तक उनकी समझ में यह नहीं आ जाता कि वह जिसे करना चाहते हैं वह किसी भी एक व्यक्ति के द्वारा किया जाना कतई संभव नहीं है। लिखते हुए तथा अपनी कृति प्रकाशित करते हुए, उन सक्रियताओं के संबंध में सोचिए जिनमें आप दूसरे व्यक्तियों की सहायता ले सकते हैं, जिससे आप केवल लिखने में ध्यान केंद्रित कर सकें। उद्हरण के लिए, यदि आप एक स्वयं-प्रकाशित लेखक हैं, तब संपादन एक ऐसी चीज है जिसका आपको निश्चित रूप से बाह्यस्रोत करना चाहिए (या किसी मित्रवत व्यक्ति को ले सकते हैं जिसके लिए आप बदले में कुछ काम कर सकते हैं)। यह केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आप अपने पाठकों को एक उच्च गुणवत्ता उत्पाद उपलब्ध करेंगे।
3. प्रयोग
आपकी सृजनशीलता का सबसे बड़ा स्रोत आपके लिखने में स्थित है। यह सोचते हुए कि कोई कथानक आप किसी विशेष उपाय से लिखना चाहते हैं, किसी विशेष ढंग से किसी पात्र की रचना करना चाहते हैं या अपेक्षित ढंग से अपनी कहानी समाप्त करना चाहते हैं — इस सृजनशीलता का गला नहीं घोंटिए। यदि आप कोई कहानी लिखते हैं जो असफल हो जाती है, तब यह कोई बड़ी बात नहीं है। अपने पाठकों के द्वारा दी गई प्रतिपुष्टि को ध्यान से सुनिए, समझिए कि उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या नहीं लगा था। जो उन्हें ठीक लगा था उस पर निर्माण कीजिए और जो अच्छा नहीं लगा था उसे बदल डालिए।
स्मरण रखिए, एक नमनीय प्रवृत्ति रखना, जो प्रतिपुष्टि तथा प्रयोग के लिए ग्रहणशील है, आपके मन को शांत रखेगा। अन्यथा आप अकारण चिंतत होते हुए रह जाएँगे, क्योंकि लिखने की किसी विशेष शैली के साथ लटके रहना कोई तुक नहीं रखता, जो काम नहीं कर रही हो।
4. हँसिए
हँसना एक विस्मयकारी तनाव-मुक्तिदाता है। यदि आप किसी व्यस्त लेखन अवधि के बाद तनाव का अनुभव कर रहे हैं, तब कोई मजेदार फिल्म या कॉमेडी टेलीविजन शो देखिए, या लाइव कॉमेडी शो में भाग लीजिए। आप टहलने भी निकल सकते हैं और जिन परिस्तितियों का सामने करते हैं उनमें भी कुछ मजेदार चीज ढूँढ़ सकते हैं।
5. एक महीने के लिए रैंकिंग और समालोचनाओं से दूर रहिए
लेखक के रूप में अमेजन पर प्रतिदिन अपनी पुस्तकों की रैंकिंग जाँचने का अभ्यास हो गया होगा, या आप पागल हो रहे होंगे कि आखिर आपको अच्छी समीक्षाएँ या कोई भी समीक्षा क्यों नहीं मिल रही हैं। जब आपको अच्छी समीक्षा मिलती है, तब आप खिल उठते हैं। यदि खराब समीक्षा मिलती है तब उदास अनुभव कर सकते हैं। इन सब चीजों को एक महीने के लिए छोड़ दीजिए या अच्छा होगा कि बिल्कुल अनदेखी सीख लीजिए। इसके बदले लिखिए पर या दूसरी चीजें कीजिए जिन्हें करते हुए आपको अच्छा लगता है।
Image credit: Peter Dutton on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]