जीवन एक टेढ़े-मेढ़े घुमावदार पथ के समान है। कभी-कभी कुछ चीजें हमें उलझा देती हैं। वहीं बहुत सी चीजें ऐसी भी हैं जो हमें प्रफुल्ल कर देती हैं तथा हमें सकारात्मक अनुभव कराती हैं, इनमें से आपको एक चीज का प्रयास करना चाहिए – वह है डिजिटल पुस्तक लिखना। उदाहरण के लिए, अच्छी चीजों को लिख कर रखना आपको आगे की सोचने तथा कठिन समयों से आसानी से निकलने में सहायता करता है। कई प्रकार चिंताओं के संबंध में लिखना आपको शांत होने तथा ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है। डिजिटल पुस्तक लिखना आपका जीवन कैसे सुधार सकता है?
चित्र
कोई इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक लिखते हुए, छवियाँ ढूँढ़ना अच्छी अवधारणा है। छवियों को देखते हुए आपकी कल्पना में उभार आता है तथा अपनी पुस्तक के लिए अधिक अवधारणाएँ उत्पन्न करने में आपकी सहायता करता है। स्थानों तथा अपने गिर्द के व्यक्तियों की सुंदर छवियों को देख कर आप प्रसन्नता का अनुभव भी करते हैं। यह अच्छा लगने वाला गुणक आपको प्रसन्न अनुभव कराता है।
खोज
अपने लिखने की प्रक्रिया के बीच, आप गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर उद्धरणों के लिए खोज कर सकते हैं। आप इसे किंडल पर भी कर सकते हैं। उद्धरणों के खोज करना और उन्हें मथना एक भाव विरेचक प्रक्रिया हो सकती है और तनाव कम करने में आपकी सहायता कर सकती है। वेब-दुनिया में कई प्रेरणादायक उद्धरण हैं। आप उन्हें अपनी पुस्तक में सम्मिलित कर सकते हैं।
कम बोझ
परंपरागत रूप से पुस्तकें मोटे जिल्द की होती थीं; आज आपके पास इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक लिखने का विकल्प है। इसलिए जब आप लिखते हैं तब आपको अब नोटबुक लेकर नहीं घूमना पड़ता है। आपको केवल अपने कम भार वाले लैपटॉप या टैब के साथ पेन-ड्राइव लेकर चलना पड़ता है; या आप इसे केवल गूगल ड्राइव पर अपलोड कर दें। अतः, यह भार आपके जीवन में कम होगा! यह आपको अपने संबंध में अच्छा अनुभव कराएगा!
शेटर करने योग्य
अब शेयर करना आसान हो गया है। आप अपने पसंद के उद्धरण या पुस्तकें या अभिनेताओं को फेसबुक, ट्विटर या मैप्टिया पर आसानी से शेयर कर सकते हैं। आप गुडरीड्स का उपयोग करते हुए अपने अधलिखे आलेख अपने मित्रों को भेज सकते हैं या उनके साथ शेयर कर सकते हैं, यह पुस्तक-प्रेमियों का एक सोशल साइट है। जब आप दुनिया के साथ अपने विचारों का साझा करते हैं, तब आप अपने संबंध में प्रसन्न तथा सकारात्मक अनुभव करते हैं। यह आपको जीवन में स्वयं को धीरज तथा स्फूर्ति देने में सहायता करेगा।
उपलब्धता
आप अपने लैपटॉप, आइपॉड या फोन पर अपने विचारों का संग्रह कर सकते हैं तथा अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। अपने विचारों या लेखनों को कहीं भी ले जाना आपका ध्यान अपने लिखने पर केंद्रित किए रख सकता है। यह आपको उस चीज से ध्यान हटाने में भी सहायता कर सकता है जो आपको जीवन में परेशान कर रही है।
संयुक्तता
आप दुनिया के साथ जितना जुड़ा हुआ अनुभव करें, अपने संबंध में उतना ही बेहतर अनुभव करेंगे। इसलिए जब आप इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक लिखते हैं और दूसरों के साथ साझा करते हैं, यह आपके जीवन में एक संपूर्ण नई दृढ़ता भरती है। आप अपने पाठकों या मित्रों से जुड़ने के लिए स्टोरिफाइ, तुम्बीर या इंस्टाग्राम जैसो सोशल मीडियो उपकरणों की शक्ति का लाभ भी उठा सकते हैं।
वास्तविक जीवन में संवाद
अपनी कहानी या विचारों को लिखना वास्तविक जीवन में अपने गिर्द के व्यक्तियों के साथ बेहतर संवाद करने में आपकी सहायता करता है। लिखने की प्रक्रिया विचारों की संभावनाएँ खोल देता है जिन्हें आप अन्य व्यक्तियों के साथ बांट सकते हैं। आप जब लिखना आरंभ करेंगे, अपने-आप को “नया” अनुभव करेंगे! अतीत के विपरीत, आज यह तुरंत सूचित भी किया जा सकता है!
सीखना
डिजिटल पुस्तक लिखना एक शिक्षा-प्रद अनुभव हो सकता है। अपनी कहानी का विस्तार करने के लिए आप गूगल, ऑनलाइऩ शब्दकोष या अन्य संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। यह एक शिक्षाप्रद अनुभव हो सकता है क्योंकि आप अपनी शब्दावली को भी संपन्न कर सकते हैं। अच्छी शब्दावली वास्तविक जीवन में बेहतर संवाद करने में आपकी सहायता करता है।
इस लिए यदि आप स्वयं को प्रफुल्ल करने के लिए विकल्पों का चयन करने में कठिनाई बोध करते हैं, तब डिजिटल पुस्तक लिखने पर विचार कीजिए।
Image credit: Maria Elena on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/10/Smitha-Abraham.jpg[/author_image] [author_info]I’m Smitha Abraham. I love traveling in my flights of imagination and use these flights to craft short stories and poetry. I am a budding writer from India. My passions are reading, creative writing, listening to music, learning new languages, meeting new people, getting acquainted with different cultures and traveling. Authors like Isabel Allende, Gabriel Garcia Marquez, Carlos Ruiz Zafón, genres like magic realism, historical romance, and writing styles that are imaginative and flow effortlessly fascinate me. I love to unwind with a book curled up on a sofa or by gazing at the stars by the sea shore. I am a nature lover and spending time admiring the sunset and sunrise is relaxing for me.[/author_info] [/author]