• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • प्रकाशन और विपणन
  • लेखन युक्तियाँ
  • Marketing
  • Courses
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis - A website dedicated to helping writers to write and publish books.

पाठकों की निष्ठा प्राप्त करने के 5 रहस्य

By Hiten Vyas

पाठकों की निष्ठा प्राप्त करने के 5 रहस्य

बहुत से लेखक लिखते हैं क्योंकि उन्हें लिखना पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर एक पुस्तक होती है। परंतु यह पुस्तकें जब वास्तव में प्रकाशित होती हैं, तब यह अचानक पाठकों की हो जाती हैं। पाठक जो पुस्तकें पढ़ते हैं उसमें उनका खूँटा होता है; अन्यथा कोई भी प्रशंसक नहीं हुआ होता। पाठकों की निष्ठा प्राप्त करना और उसे बनाए रखना कठिन हो सकते हैं, विशेषतः, यदि आप एक नए लेखक हैं। यदि आप जाने-माने लेखक भी हैं तब भी यह आपके लिए कठिन हो सकता है। आपकी सहायता के लिए यहाँ कुछ गुर हैं।

1. अच्छा लिखिए

पाठकों की निष्ठा प्राप्त करने के लिए कोई भी सरल उपाय नहीं है। पहला आधारभूत नियम है कि वे जिन विषयों से पहचान रखते हैं उन पर अच्छा लिखना। लगभग प्रत्येक विषय के लिए विशाल बाज़ार है, इसलिए उन्हें ढूँढ़ लेना ही चालाकी है। प्रचुर शोध कीजिए, संभव पाठकों को कहने दीजिए कि वे क्या पढ़ना चाहते हैं और अपने लेखन में त्रुटियों से बचिए। बढ़िया लिखने का कोई भी विकल्प नहीं है, इसलिए पाठकों की निष्ठा प्राप्त करने के लिए यह प्राथमिक महत्व रखता है। अपना पूरा समय अपनी पुस्तकों का विज्ञापन तथा प्रचार-प्रसार करने में नहीं दीजिए। एक विस्मयकारी उत्पाद की सृष्टि करने में समय और प्रयास का निवेश कीजिए जिसे पाठक पसंद करेंगे।

2. एक समुदाय का निर्माण कीजिए

सोशल मीडिया के साथ, पाठकों के साथ अंतःक्रिया बहुत आसान हो गई ङै। फेसबुक पेज दीजिए, ट्विटर अकाउंट के लिए साइनअप कीजिए, याहू ग्रुप्स से जुड़िए, एक ब्लौग शुरु कीजिए, गुडरीड्स लेखक पृष्ठ तैयार कीजिए। इन उपकरणों की सहायता से, आप अपने पाठकों से प्रत्यक्ष बातचीत कर सकते हैं। पाठकों को अन्य पाठकों के साथ अंतःक्रिया करने दीजिए। इसी तरह से साहित्यिक समुदायों का निर्माण किया जाता है। शिष्ट रहिए और विवादास्पद बयानबाजी से बचिए। झगड़े मोल नहीं लीजिए और अपने आप पर उपकार कीजिए – सार्वजनिक रूप से नकारात्मक मूल्यांकनों से संबंध में शिकायत नहीं कीजिए। कोई  लेखक ऑनलाइन कलंक-गाथाओं का खतरा मोल नहीं ले सकता।

3. पाठकों को सूचित रखिए

सुनिश्चित कीजिए कि पाठकों का खूँटा आपकी पुस्तक में गड़ा रहे। इसे करने के लिए उन्हें जानना पड़ेगा कि क्या चल रहा है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण, उन्हें जानने दीजिए कि आप ठीक-ठीक किसके संबंध में लिख रहे हैं। आप जिन विभिन्न नई परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं उनके कुछ अंश साझा कर सकते हैं। आप उन चीजों के संबंध में बातें कर सकते हैं जिनमें आप रुचि रखते हैं। उन विषयों पर चर्चाएँ आरंभ कीजिए जिनके संबंध में आप लिखते हैं। यह पाठकों को आपसे निकटता अनुभव करने में सहायता करता है और उस पुस्तक के संबंध में आप की अपनी उत्तेजना उनके पास संवहन करता है।

4. पुस्तक पाठ

साहित्यिक क्ल्ब्स और पुस्तक दुकानों के साथ संबद्ध रहना सहायता करता है। बहुत से संभव प्रशंसक अक्सर इन स्थानों पर पाए जाते हैं। ऐसी दुकानें और ऐसे क्लब ग्राहकों के पास आपकी पुस्तक का विपणन करते हैं, और बहुधा पोस्टर लगाते हैं और बुकमार्क्स जैसे उपहार बांटते हैं। अपनी स्थानीय पुस्तक दुकान की सहायता से पुस्तक हस्ताक्षर और पुस्तक पाठ आयोजित कीजिए। यही वह स्थान है जहाँ आप अपने पाठकों के साथ आमने-सामने बातचीत कर सकते हैं और वे भी कोई संभाल कर रखने वाली स्मृति ले जाएँगे।

5. प्रोफेशनल रहिए

पाठकों का महत्व समझिए। जिस दुनिया में आप जब भी मुँह खोलते हैं (या कुछ शब्द टाइप करते हैं), आप प्रदर्शन पर रहते हैं, यह महत्वपूर्ण है कि आप ऐसे वादे नहीं करें जिन्हें आप निभा नहीं पाएँगे। यदि आप अपने पाठकों को अपनी अपनी अगली पुस्तक के विमोचन की तिथि के संबंध में सूचित करते हैं तब भी अपनी अनुसूचि रखने का प्रयास करें। ऐसा नहीं करें कि साहित्यिक समय-नियुक्तियाँ  करने के बाद आप नहीं पहुँचें। आप जो भी करते हैं उसमें प्रोफेशनल रहिए। यदि आपको किसी पाठक को किसी प्रकार से अपने नियंत्रण से बाहर के कारणों से निराश करना पड़े, तब इसे शिष्टता से करें और असुविधा के लिए क्षमा मांग लें।  पाठकों के बीच निष्ठा प्राप्त करने के लिए, आपको उनके प्रति निष्ठा रखनी पड़ेगी।

Image credit: David Goehring on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]

Filed Under: Special Features

Primary Sidebar

Copyright © 2025 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy