• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • प्रकाशन और विपणन
  • लेखन युक्तियाँ
  • Marketing
  • Courses
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis - A website dedicated to helping writers to write and publish books.

बेहतर लेखक कैसे बनें

By Hiten Vyas

बेहतर लेखक कैसे बनें

यदि हम इसशब्द की विशुद्ध तम परिभाषा से चलें, तब कोई भी लिखना सीख सकता है। तथापि, कार चलाने के समान, कुछ व्यक्ति केवल इसे सीखने से भी बहुत आगे चले जाते हैं और वास्तव में बहुत निपुण हो जाते हैं। उनमें से कुछ व्यक्तियों को इसके लिए पैसे भी दिए जाते हैं और वे प्रसिद्ध हो जाते हैं क्योंकि वे शेष व्यक्तियों से बहुत अच्छे हैं। जहाँ तक लिखने का प्रश्न है, कुछ विशेष चीजें हैं जिन्हें आप कर सकते हैं और वे आपकी सहायता करेंगी। बेहतर लेखक कैसे बनें, सीखने के लिए आगे पढ़िए।

पढ़िए, और जितना आप पढ़ सकते हैं उतना पढ़िए

यह एक स्पष्ट विकल्प सुनाई पड़ सकता है, परंतु आपको आश्चर्य होगा कि कितने आकांक्षी लेखक इस पर विचार करने में असफल रहते हैं। पढ़ना और लिखना साथ-साथ चलते हैं और आप किसी एक की अवहेलना करते हुए दूसरे में विकसित नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त, यदि आप किसी चीज में सर्वोत्तम बनना नहीं सीखना चाहते हैं, तब आप क्या करते हैं? आप गुरुओं को पढ़ते हैं। लिखने के साथ-साथ, आपको महान लेखकों की कृतियों को पढ़ने की आवश्यकता है। इसे सुनिश्चित कीजिए किसी एकल लेखक या किसी एकल विधा पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने विकास को सीमित नहीं करते। जितना आप कर सकते हैं, ग्रहण कीजिए जिससे प्रभावों के रूप में लेने के लिए आपके पास बहुत कुछ रहेगा।

निखार लाने की प्रवृत्ति से लिखिए

अधिकांश व्यक्ति आपको लिखने तथा बहुत लिखने की सलाह देंगे, परंतु यह सही परामर्श नहीं है। आपको अपनी कुशलता में विकास लाने की प्रवृत्ति से लिखना पड़ेगा। आपने जो लिखा है उसे पढ़िए, इसकी आलोचना कीजिए, त्रुटियाँ पकड़िए, और उन चीजों का अध्ययन कीजिए जो आपको उन क्षेत्रों को पहचानने में सहायता कर सकें जिन्हें सुधार किए जाने की आवश्यकता है। यदि आप केवल अधिक लिखते हैं, तब आप लिखने के गलत अभ्यास विकसित कर सकते हैं। यह अत्यंत खतरनाक है, क्योंकि जो अभ्यास बारबार दोहराते हुए बनाए जाते हैं उनसे छुटकारा पाना बहुत कठिन होता है।

अधिक चौकस रहिए

यह लिखने से बाहर हो सकता है, परंतु सभी चीजों के विवरणों पर ध्यान दीजिए। यदि आप इतिहास के सर्वश्रेष्ट लेखन कृतियों को देखें, तब आपको बोध होगा कि कि लेखकों का विवरणों के प्रति ध्यान-केंद्रण तीक्ष्ण होता है और आपको ज्ञात होगा कि इन्हें पाठकों के लिए कैसे अभिव्यक्त किया जाए। इन्हीं कुशलताओं को विकसित करने के लिए आपको अधिक चौकस रहना सीखना पड़ेगा: आप सड़क के पार किसी व्यक्ति को देख रहे हैं, परंतु आपको यह भी लक्ष्य करना पड़ेगा कि उसने क्या पकड़ रखा है, वह किस दिशा में चल रहा है, वह किस व्यक्ति के पास से गुजर रहा है, इत्यादि। चलता हुआ व्यक्ति विषय है, परंतु जितने अतिरिक्त विवरण आप उपलब्ध करेंगे वह आपके ग्रंथ के साथ संरचना जोड़ेगा और छवियों तथा जगतों का निर्माण करेगा।

मोटी चमड़ी विकसित कीजिए

संभवतः हजारों भावी उपन्यासकार हैं जिन्होने अपना एक भी उपन्यास प्रकाशित होते नहीं देखा है क्योंकि उन्होंने अपनी कृतियों की पहली तीखी आलोचना के बाद हार मान ली थी। किसी लेखक के रूप में, आपके विकास के लिए सबसे प्रभावी उपकरणों में से एक है सभी चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेते हुए, आलोचना सहन करने की क्षमता। इसके संबंध में कोई भी भूल नहीं कीजिए – ऐसे लोग हैं जो आपके अहं को ठेस पहुँचाने की प्रवृत्ति रखते हैं, परंतु केवल उन्हीं प्रतिपुष्टियों को चुनते हुए जो कुछ उपयोगी तथा निर्माणात्मक हैं, आप सभी चीजों को सामान्य रूप से लेना सीख सकते हैं। आप इसे करने में सक्षम नहीं होंगे, यदि आपकी पहली प्रतिक्रिया हमेशा अपना सिर जमीन में गाड़ देने की होती है।

अंत में, अपने-आपको वहाँ रखिए

यदि आप अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने से भयभीत रहते हैं, तब आप केवल डायरी लिखिए या कोई और धंधा ढूँढ़ लीजिए। किसी लेखक के रूप में, विशेष रूप से जो बेहतर होना चाहता है और इसे अपनी वृत्ति बनाना चाहता है,  आपको अपनी कृति को वहाँ रखने के लिए प्रत्येक अवसर लेना पड़ेगा। लोगों को यह देखने की आवश्यकता है कि आप क्या कर सकते हैं। प्रशंसा और आलोचना को समान रूप से स्वीकार करना चाहिए, और मूलभूत रूप से लेखन कृतियाँ पढ़ने के लिए होती हैं। यदि आप अपनी कृतियों को ताले-चाबियों में बंद रखते हैं तब आप अपना पक्ष नहीं निभा रहे हैं।

Image credit: Orin Zebest on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]

Filed Under: Self Help, लेखन युक्तियाँ

Primary Sidebar

Copyright © 2025 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy