• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • प्रकाशन और विपणन
  • लेखन युक्तियाँ
  • Marketing
  • Courses
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis - A website dedicated to helping writers to write and publish books.

रॉबिन शर्मा से लेखन के लिए 5 सीखें

By Smitha Abraham

रॉबिन शर्मा से लेखन के लिए 5 सीखें

कभी-कभी, लेखकों को अपने नियत रचनात्मक लेखन कार्यों में प्रगति करने के लिए प्रेरणा की आवश्यकता होती है। उनकी सरस्वती एक साधारण फोटोचित्र, कोई पुस्तक या उनके आदर्श हो सकते हैं। है। उनके आदर्श वक्ता, परिवार के सदस्य या अन्य साथी लेखक हो सकते हैं। यदि आपको लगता है कि आप दकियानूसी हो गए हैं या आपके रचनात्मक रस सूख गए हैं, तब रॉबिन शर्मा, 15 अंतर्राष्ट्रीय सबसे बढ़िया बिकने वाली पुस्तकों के लेखक के पास आपके लिए कुछ प्रेरणादायक गुर हैं।

1. अपने जीवन को अपनी सरस्वती बनाइए

आप एक महत्वपूर्ण चीज रॉबिन शर्मा से सीख सकते हैं, वह है अपने जीवन पर चिंतन करना। वह कहते हैं, “यदि आपका जीवन सोचे जाने के योग्य है, तब यह लिखे जाने के योग्य है।”  इसलिए, चिंतन कीजिए कि आपके जीवन ने आपको क्या दिया है। उन घटनाओं के संबंध में सोचिए जिनका आपने अपने जीवन में सामना किया है, या उन अच्छी चीजों पर विवेचना कीजिए जो एक वर्ष या कई वर्षों के दौरान घटित हुई हैं। इन व्यक्तिगत अनुभवों को अपने सृजनात्मक अनुबोधक के रूप में उपयोग कीजिए और अपनी नई कहानी या उपन्यास लिखना आरंभ कीजिए। अपने अनुभवों को अपनी सरस्वती बनने दीजिए!

2. छोटी-छोटी चीजों का आनंद लीजिए

एक दूसरी चीज है जिसे प्रत्येक लेखक को करना चाहिए, वह है भौतिक सुखों के लिए लालसा को रोकना और जिन्हें आपका जीवन आपको दे सकता है, उन छोटे सुखों को सराहने में कुछ समय व्यतीत करना। उनके शब्दों में, “जिस पल मैने जीवन के बड़े सुखों का पीछा करने में इतना समय बिताना बंद कर दिया, मैंने, चांदनी से उज्ज्वल आकाश में नाचते हुए तारों को देखने या आनंदमय ग्रीष्मकाल की सुबह सूर्य की किरणों में भींगने जैसे छोटे-छोटे सुखों का आनंद लेना आरंभ कर दिया था।” जरा धीरे चलिए, हर समय हड़बड़ी नहीं कीजिए। लिखने के लिए अपना समय लीजिए। जब अवकाश लेने का मन हो तब लीजिए और उसके बाद फिर से लिखना आरंभ कीजिए। प्रकृति की संगति में, या मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत कीजिए। लिखने से यह अत्यावशक अवकाश आपको फिर से लिखना आरंभ करने के लिए नवीनीकृत प्रबलता देगा।

3. अपने-आप में निवेश कीजिए

यदि आप दुखी अनुभव करते हैं, तब आपके गिर्द का संसार आपको दुखी प्रतीत होगा। यदि आप प्रसन्न अनुभव करते हैं, तब आपको लगेगा कि रहने के लिए  दुनिया एक बेहतर जगह है। अतः, अपने आप पर निवेश करना अपरिहार्य है क्योंकि यह आपको अपने जीवन को, और तदनंतर दूसरों के जीवन को भी सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता करता है। अपनी कुशलताओं, शिक्षा और संबंधों में भी सुधार करते हुए भी आप स्वयं में निवेश कर सकते हैं। रॉबिन कहते हैं, ” अपने आप में निवेश करना आपके  द्वारा कभी भी किया गया सबसे बढ़िया निवेश है। यह केवल आपके जीवन में ही सुधार नहीं लाएगा, बल्कि यह आपके गिर्द के व्यक्तियों के जीवन में भी सुधार लाएगा। ” जब आप लिखते हैं, तब इसे सुनिश्चित कीजिए कि आपका मन प्रसन्न अवस्था में है। जैसे-जैसे आपको बोध होगा कि स्वयं में निवेश करना एक आत्म-सम्मान का कार्य है, यह आपको अधिक सृजनशील लेखनों की ओर ले जाएगा क्योंकि आप मानते हैं कि आप योग्य हैं। यह अनुभूति आपको और दूसरों को प्रेरित करेगी।

4. व्यायाम

अपने  ब्लौग में, रॉबिन कहते हैं, “सुबह व्यायाम करना एक मेधावी यत्न है। यह सृजनशीलता/ताकत और आनंद को प्रोत्साहित करता है।” अनुसरण करने के लिए सभी लेखकों के लिए यह एक अच्छा गुर है। सुबह, जब आप व्यायाम करते हैं, तब आपका शरीर और मन फिर से युवा अनुभव करते हैं। जब आप ताजा अनुभव करते हैं, तब आप स्वच्छंदता से लिखने के लिए प्रवृत होते हैं।

5. डायरी लिखिए

डायरी रखने के लिए अनुशासन और धैर्य की आवश्यकता है। लिखना पूरी तरह से अनुशासन के साथ संबंधित है। जब आप अपने जीवन में कुछ अनुशासन लाते हैं, तब आपका जीवन अधिक सफल होता है। रॉबिन कहते हैं, “आपकी आशाएँ और सपने क्या हैं इस संबंध में लिखिए। आप अपने जीवन को क्या बनाना चाहते हैं इस कहानी की पुनः रचना कीजिए। अपना शुभारंभ करने के लिए एक कृतज्ञता सूची बनाइए। डायरी लिखना आपको अधिक स्पष्टता के साथ और अच्छी तरह सोच-समझ कर जीने में सहायता करता है।” लिखने से पहले, उन व्यक्तियों के संबंध में सोचिए जिनके प्रति आप कृतज्ञ अनुभव करते हैं। देखिए कि आप जीवन के अनुभवों को अपने लेखन में कैसे सम्मिलित कर सकते हैं।

Image credit: www.robinsharma.com

[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/10/Smitha-Abraham.jpg[/author_image] [author_info]I’m Smitha Abraham. I love traveling in my flights of imagination and use these flights to craft short stories and poetry. I am a budding writer from India. My passions are reading, creative writing, listening to music, learning new languages, meeting new people, getting acquainted with different cultures and traveling. Authors like Isabel Allende, Gabriel Garcia Marquez, Carlos Ruiz Zafón, genres like magic realism, historical romance, and writing styles that are imaginative and flow effortlessly fascinate me. I love to unwind with a book curled up on a sofa or by gazing at the stars by the sea shore. I am a nature lover and spending time admiring the sunset and sunrise is relaxing for me.[/author_info] [/author]

Filed Under: Writing Tips from Famous Authors, लेखन युक्तियाँ

Primary Sidebar

Copyright © 2025 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy