आप चकित हुए होगे कि एक लेखक के रूप में आपकी नेतृत्व कुशलताओं को विकसित करना क्यों महत्वपूर्ण है। यदि आप कोई पुस्तक या ईपुस्तक स्वयं-प्रकाशित करते के लिए सोच रहे हैं तब आपको नेतृत्व करने की क्षमता, उत्तेजक बनने और अपनी पहल का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। इसे विश्वास कीजिए या नहीं, अब आप एक व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं। यदि अतीत में आपने नेतृत्व जैसी किसी वस्तु का विकास नहीं किया है या नहीं सोचा है, इसे अब शुरू कर सकते हैं। एक लेखक के रूप में आप अपनी नेतृत्व कुशलताओं का कैसे विकास कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ा सकते हैं, इसे जानने कि लिए आगे पढ़िए।
कोई समुदाय परियोजना आरंभ कीजिए
कोई समुदाय परियोजना आरंभ करना आपकी नेतृत्व कुशलताओं को विकसित करने के लिए एक बढ़िया उपाय हो सकता है। किसी समुदाय परियोजना से लिप्त अनगिनत प्रकार की चीजें हो सकती हैं। अपने क्षेत्र में लोगों के लिए रुचिकर किसी विषय पर कार्यशाला की व्यवस्था करना, या बेघर व्यक्तियों के लिए भोजन तैयार करना इसके उदाहरण में सम्मिलित किए जा सकते हैं, जो उनकी एक समस्या का समाधान करने में सहायक हो सकते हैं।
आपकी परियोजना की अवधारणा चाहे जो भी हो, इसे लागू करने के लिए तथा वास्तविकता में बदलने के लिए, आपको संभवतः किसी स्थल की व्यवस्था, या स्थानीय अधिकारियों से किसी उचित अनुमति की मांग करनी पड़ सकती है, स्वयं सेवकों की खोज करना, निर्देश देना, सामग्रियों का क्रय तथा उन्हें रखना पड़ सकता है। इन सक्रियताओं का चालन करते हुए आप नेतृत्व कर रहे हैं और अपनी नेतृत्व क्षमताओं को संवर्धित कर रहे हैं।
अन्य नेताओं को ध्यान से देखिए
अपने दैनंदिन जीवन में सभी प्रकार की परिस्थितियोँ में आपकी नेताओं से भेंट होने की अत्यधिक संभावना रहती है। यह अपना काम करते हुए बौस, आपके चर्च के पादरी हो सकते हैं, या आपकी माँ भी हो सकती है! दूसरों को देखना और यह देखना कि वे अपनी कार्यवाहियों का कैसे संचालन करते हैं नेतृत्व सीखने के लिए सबसे अच्छे उपाय हो सकते हैं। विशेष रूप से अपने गिर्द के उन नेताओँ को ध्यान से देखते हुए कि वे कैसे वे अपनी कार्यवाहियों और अपने शब्दों के द्वारा नेतृत्व करते हैं, स्वयं करते हुए या दूसरे व्यक्तियों से भी कार्य करवाते हुए, चीजों को घटित करने की क्षमता रखते हैं।
दूसरे नेताओं को आदर्श मानिए
नेताओं का निरीक्षण करना एक अच्छी शुरुआत है। तथापि, इससे भी अच्छा है कि जिन्हें आप देखते हैं उन्हें आदर्श बनाना। किसी नेता को चुनिए जिसे आप पसंद करते हैं, और एक छोटी समयावधि उनका निरीक्षण करने में व्यतीत कीजिए। यह करने के बाद, ऐसे अवसरों की खोज में रहिए जिनमें आप नेतृत्व कर सकते हैं और उस व्यक्ति को अपना आदर्श बनाइए जिसे आपने निरीक्षण किया है। कल्पना कीजिए कि आप वह नेता हैं जिसका आपने निरीक्षण किया है, और कल्पना कीजिए कि उन्हीं की प्रवृत्तियाँ आप में हैं। इस व्यक्ति की आँखों से दुनिया देखिए और वही आचरण कीजिए जो वह व्यक्ति करता। संभवतः, पहले यह विचित्र प्रतीत होगा, परंतु आप स्वयं को नेतृत्व में एक महान अनुभव दे रहे होंगे।
नेतृत्व पर पुस्तकें पढ़िए
ऐसे संयोग होने की उच्च संभावना है आप एक अनुरागी लेखक ही नहीं, एक उत्साही पाठक भी हैं। नेतृत्व के गुर सीखने का एक उत्कृष्ट उपाय है इस विषय पर पुस्तकें पढ़ना। इसमें कार्यस्थल में नेतृत्व के संबंध में पुस्तकें सम्मिलित हो सकती हैं। निश्चित रूप से ऐसी पुस्तकें आपके लिए प्रयोज्य हैं। उन्हें पढ़ते हुए, सोचिए कि इन अवधारणाओं का प्रयोग अपनी पुस्तक तथा अपने लेखन व्यवसाय में कैसे कर सकते हैं।
(नेल्सन मंडेला जैसे) प्रसिद्ध नेताओं की आत्मकथाओँ को पढ़ना, आधुनिक काल के सबसे प्रभावशाली मस्तिष्कों में, जिन कठिनाइयों का उन्होंने सामना किया था, कैसे उऩ्होंने बाधाओं को पार किया था और नेतृत्व के द्वारा व्यापक परिवर्तन की सृष्टि की थी, एक अद्भुत अंतर्दृष्टि दे सकता है।
Image credit: Pedro Ribeiro Simões on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]