• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • प्रकाशन और विपणन
  • लेखन युक्तियाँ
  • Marketing
  • Courses
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis - A website dedicated to helping writers to write and publish books.

शक्तिशाली पुरुष पात्र कैसे लिखें

By Kavitha

शक्तिशाली पुरुष पात्र कैसे लिखें

कहानी कहने के लिए पात्र को विकसित करना अनिवार्य है। चाहे वह पुरुष हो या नारी, शक्तिशाली पात्रों के बिना आपकी कहानी की हानि होगी। शक्तिशाली पात्र लिखना एक दक्षता है जिसे कुछ निरीक्षण तथा थोड़ी सी कुशलता के साथ विकसित किया जा सकता है। पुरुष पात्रों के मामले में, बहुत अक्सर लेखक किसी पूर्ण विकसित पात्र का चित्रण करने में अक्षम होने की प्रवृत्ति रखते हैं। लेखिकाओं को यह समझने में कुछ संकोच हो सकता है कि किसी दी गई परिस्थिति में पुरुष पात्र कैसी प्रतिक्रिया देंगे। यहाँ कुछ अवधारणाएँ हैं जो शक्तिशाली एवं दिलचस्प पुरुष पात्र विकसित करने में आपकी सहायता कर सकती हैं।

पहले, इस पर एक दृष्टि डाल लेते हैं कि अपनी कहानी के लिए पुरुष पात्रों की रचना करते समय क्या नहीं करना चाहिए।

घिसे-पिटे नमूनों से बचिए

किसी विश्वसनीय पुरुष पात्र की सृष्टि करते हुए, प्रवाह के साथ बहना तथा घिसे-पिटे नमूनों के सामने हार मान लेना अत्यंत लोभनीय लगता है। अधिकांश पुरुष हठधर्मी होते हैं। अधिकांश पुरुष बातें कम करना चाहते हैं। अधिकांश पुरुष वचनबद्धता से भयभीत रहते हैं। यही वह घिसे-पिटे नमूने हैं जिनके संबंध में राय दी जाती है कि वे अच्छा प्रभाव डालेंगे, परंतु वास्तविक पुरुष इस तरह के नहीं होते। वास्तविक पुरुष भोजन पकाते हैं, प्रेम करते हैं और उनकी समस्याएँ भी असली होती हैं जिनके साथ वे कभी-कभी नहीं निपट सकते। आप अपने पात्र से जो चाहें करवा सकते हैं, इस शर्त पर कि उसे दिलचस्प चीजें करने के लिए मिल रही हैं और इसके साथ-साथ वह कहानी की सहायता कर रहा है।

इच्छापूर्ति में लिप्त नहीं हों

विलोम लिंग के पात्रों का चित्रण करते हुए, अक्सर लेखक इच्छापूर्ति के जाल में फंस जाते हैं। इस प्रकार स्त्रियों का वर्णन उनके सौंदर्य और वक्षस्थल के पदों में किया जाता है, वहीं पुरुष कभी-कभी शक्तिशाली एवं ढीठ के रूप में सीमित कर दिए जाते हैं। रोमांस पुस्तकों के लिए यह विशेष रूप से सत्य है। यदि आप इस साँचे को तोड़ना चाहते हैं, तब अपने पुरुष पात्रों को उन गुणवत्ताओं से भरने से बचिए जो व्यक्तिगत रूप से आपको आकर्षक लगते हैं। उन्हें आकर्षक बनाइए, परंतु दोषहीन नहीं।

क्या नहीं करना है इसे देखने के बाद अब, किसी अच्छे पुरुष पात्र को विकसित करने में आपकी सहायता के लिए यहाँ कुछ संकेतक दिए गए हैं।

किसी पुरुष के दृष्टिकोण से दुनिया देखिए

पुरुष स्त्रियों से भिन्न जगत में निवास करते हैं, और यह निर्विवाद है। उनके अनुभव स्त्रियोँ के अनुभवों के समान नहीं होते और यह उनके आचरण को प्रभावित करता है। उदाहरण के लिए, अक्सर कोई पुरुष बच्चों की देख-रेख करने के लिए नौकरी छोड़ने या काम में कटौती करने के लिए दबाव का सामना नहीं करता, परंतु कई स्त्रियों को इसके लिए दबाव का सामना करना पड़ता है।  दूसरी ओर, सभी परिस्थितियों में पुरुषों को स्त्रियों के विपरीत शक्तिशाली होने और भावनाओं के वश में नहीं होने के लिए भी दबाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए समाज पुरुषों और स्त्रियों के साथ अलग-अलग बर्ताव करता है, जो पूर्ण रूप से उन्हें और उनके दृष्टिकोणों को प्रभावित करता है। इसे पहचानना और अपने पात्र के चरित्र-निर्माण को यथार्थवादी दृष्टिकोण से देखना आपके लिए महत्व रखता है।

अपने पात्रों को वास्तविक पुरुषों पर आधारित कीजिए

यदि आपके बचाव में और कुछ भी नहीं आता है, तब अपने पात्रों को वास्तविक पुरुषों पर आधारित करने के लिए प्रयास कीजिए। पुरुष कैसे होते हैं, वे क्या सोचते हैं और कैसा आचरण करते हैं – इसे समझने के लिए यह एक अचूक उपाय है। अपने पात्र को विकसित करने के लिए आप इसे आधार के रूप में उपयोग कर सकते हैं, जो आपकी कहानी में होने वाली घटनाओं के अनुसार विकसित होता है। यदि आप चरित्र के किसी पहलू पर अटक गए हैं, तब परिपुष्टि उपलब्ध करने के लिए हमेशा अपने गिर्द के लोगों से पूछ सकते हैं। किसी परिस्थिति में किसी पुरुष की क्या प्रतिक्रिया होगी इसे पूछते हुए आप कोई गलती नहीं करेंगें और तब इसे अपनी कृति में उपयोग में ला सकते हैं।

Image credit: David Robert Bliwas on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2015/02/IMG_20141217_101736441.jpg[/author_image] [author_info]Kavitha is a freelance content writer and French translator, and has been working in this field since 2008. She has degrees in computer applications and international business and has a background in business and international trade. She enjoys learning languages and is currently learning Japanese. Her interests vary from books and writing to travelling and history.[/author_info] [/author]

Filed Under: Fiction, लेखन युक्तियाँ

Primary Sidebar

Copyright © 2025 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy