आप बहुधा यह जानने के लिए इच्छुक होते होंगे कि वह क्या है जो किसी लेखक को महान बनाता है। कुछ को रातों-रात प्रसिद्धि मिल जाती है, वहीं दूसरों को मरणोपरांत मिलती है। कुछ लेखकों का सन्निकर्ष झक्की होता है, वहीं दूसरे समय के ज्वलंत मुद्दों से निपटते हैं। प्रत्येक युग में, दुनिया भर में महान लेखक हुए हैं, और एक चीज है जो उनको एक सूत्र में बांधती है यह है कि उन्होंने उत्कृष्टियों की सृष्टि की है जिनकी आज भी चर्चाएँ होती हैं और जो आज भी पढ़ी जाती हैं। महान लेखक होने के लिए कोई भी नियम नहीं है, परंतु सभी महान लेखक कुछ साधारण लक्षणों का साझा करते हैं जो महानता प्राप्त करने में उनकी सहायता करती है। वे लक्षण क्या हैं इसे जानने के लिए आगे पढ़िए।
1. विवरण पर ध्यान
महान लेखक पाठकों को उस दुनिया में प्रवेश कराने में सहायता करने में सक्षम होते हैं जिसे उन्होंने अपनी पुस्तक में प्रकट किया है। यह केवल तभी संभव हो सकता है यदि कहानी में दिए गए प्रत्येक विवरण पर बहुत ध्यान दिया गया है। पात्रों के विस्तृत विवरण पाठकों को उस व्यक्ति को अपने मन की आँखों से देखने में सहायता कर सकते हैं। इसी प्रकार, स्थान का भरपूर और आलीशान विवरण पाठक को वास्तव में उस दुनिया में परिवहन कर सकता है। शब्दों को वर्णनात्मक विवरणों में बुनते हुए, कोई महान लेखक पाठकों के लिए किसी कपोल-कल्पित देश का निर्माण करता है, जिसमें वे स्वेच्छापूर्वक बार-बार जाते हैं।
2. सजीव कल्पना
महान कल्पना-साहित्य लेखकों के लिए सजीव कल्पना प्रयोजनीय है। उन पात्रों और दुनिया की रचना करते हुए साहित्य की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए, जो विशुद्ध रूप से लेखक के मन से निकले हैं, लेखकों के पास अपनी सृष्टि की गई दुनिया को अलंकृत करने के लिए, अपने गिर्द की दुनिया के व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग करने की क्षमता होनी चाहिए। कथानक-रेखाओँ को सोच निकालने के लिए, दिलचस्प पात्रों का चित्रण करने के लिए, और श्वासरोधक उत्कर्षों की रचना करने के लिए कल्पना की आवश्यकता होती है। कल्पना के बिना, कोई भी कल्पना-साहित्य नहीं हो सकता और कथावाचन नहीं हो सकता। सभी महान लेखकों में यह लक्षण होता है। सभी कल्पना-साहित्य के लेखकों के पास तो यह निःसंदेह होता है।
3. लिखने के लिए प्रतिबद्धता
महान लेखक वह नहीं है जो लिखना चाहता है। महान लेखक वह है जिसे लिखने की जरूरत होती है। लिखना एक कुशलता है, यह एक कला है, यह एक उन्माद है, परंतु यह एक जीवन शैली भी है। जो व्यक्ति लेखन व्यवसाय में हैं उनके लिए उच्च स्तर की प्रतिबद्धता अनिवार्य है। चाहे जो भी हो जाए, अवश्यम्भावी असफलताओं, जीवन की लौकिक वास्तविकताओं से विघ्नों, और वह सब-कुछ जो उनके रास्ते में आते हैं, उनसे परे हो कर लेखकों के लिए लिखना जारी रखना एक जरूरत है। महान लेखक सभी चीजों को स्थिर बुद्धि से लेने में सक्षम होते हैं और अपने उन्माद को अपने लिखने में उड़ेलना जारी रखते हैं।
4. कथावाचन कुशलताएँ
लेखकों के होने से पहले मजेदार कहानियाँ सुनाने वाले होते थे। मौखिक कहानियाँ कहने वाले, जो मनगढ़ंत कहानियाँ बुन कर उन्हें सुनाते हुए गाँव-गाँव जाते थे। कल्पना साहित्य लेखन केवल पुराने जमाने के कथावाचन का एक परिष्कृत रूप है और महान लेखकों के रक्त में उसी कथावाचन की कला है। कथावाचन कुशलताओं के बिना, किसी भी विधा में, कोई भी कल्पना-साहित्य की पुस्तक अपना संवहन नहीं कर सकती। महान लेखक इसे सुनिश्चित करने के लिए अपार कष्ट उठाते हैं के पहले ही वाक्य से पाठक मंत्रमुग्ध हो जाए, और पुस्तक के अंत तक यह संतुलन बनाए रखते हैं।
5. शोध कुशलताएँ
इसका कोई भी महत्व नहीं कि पुस्तक किस विधा के बारे में है, महत्वपूर्ण है — आधारभूत नियमों के साथ चिपके रहना। उदाहरण के लिए, जासूसी कल्पना साहित्य लिखने वाले लेखक के लिए अच्छा है कि वह विभिन्न पद्धतियोँ के संबंध में सीखे कि यथार्थ जासूसी वास्तव में कैसे होती है। अतः, शोध कथावाचन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। ठोस शोध के बिना, कहानी छिछली, खराब और असत्य लगती है। महान लेखक आधार सामग्री का शोध करने में, और सर्वोत्तम संभव परिणाम देने के लिए सूचना को कहानियोँ में गूँथने भी निपुण होते हैं।
Image credit: Bill Bradford on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2015/02/IMG_20141217_101736441.jpg[/author_image] [author_info]Kavitha is a freelance content writer and French translator, and has been working in this field since 2008. She has degrees in computer applications and international business and has a background in business and international trade. She enjoys learning languages and is currently learning Japanese. Her interests vary from books and writing to travelling and history.[/author_info] [/author]