• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • प्रकाशन और विपणन
  • लेखन युक्तियाँ
  • Marketing
  • Courses
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis - A website dedicated to helping writers to write and publish books.

समाचार लेखन के लिए 5 गुर

By CS Rajan

समाचार लेखन के लिए 5 गुर

समाचार लिखना लिखने के अन्य रूपों से बहुत अलग है। किसी समाचार खंड की मुख्य विशेषता यह है कि जितना संभव हो सकता है, आपको संक्षिप्ततम और सूचना से कूट कूट कर भरी, तर्कपूर्ण तथा प्रणालीबद्ध संरचना वाली वास्तविक जीवन की कहानी मिलती है। किसी अच्छे समाचार निबंध को लिखने में सहायता करने के लिए यहाँ 5 मुख्य गुर दिए गए हैं:

1. पिरामिड संरचना में समाचार:

अधिकांश अन्य प्रकार की लिखित विषय-वस्तुओं में परिचय, पृष्ठभूमि और तर्क खंड के आरंभ के और मध्य के अवयव हैं, वहीं निष्कर्ष या मुख्य तथ्य खंड के अंत में प्रस्तुत किया जाता है। समाचार लेखन को ठीक इसके विलोम सन्निकर्ष की आवश्यकता है। कहानी का मुख्य तथ्य- यथार्थ समाचार- निबंध के आरंभ में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। तब, अनिवार्य विवरण परवर्ती पंक्तियों में उपलब्ध किए जाने चाहिए, जिसका अनुसरण करते हुए रुचिकर परंतु अनावश्यक विवरण, अंत में उस किसी पाठक के लिए, जो जानने के लिए पर्याप्त रुचि रखता है, पृष्ठभूमि विवरणों के साथ समाप्त करना चाहिए।

इसे पिरामिड संरचना कहा जाता है, और इस संरूप का उद्देश्य है आरंभ में ही पाठकों को समाचार कहानी के तात्पर्य को समझने की अनुमति देना, और तब, यदि वे चाहते हैं तब अधिक सूचना के लिए पढ़ना जारी रख सकते हैं। यदि पाठक किसी भी बिंदु पर पढ़ना बंद कर देते हैं, तब भी कहानी का अर्थ निकलना चाहिए।

तथ्य और विवरण इस क्रम में व्यवस्तित किए जाने चाहिए: अनिवार्य तथ्य > उपयोगी सूचना > रुचिकर विवरण परंतु अनिवार्य नहीं > पृष्ठभूमि एवं समर्थक सूचना।

2. “6 क”:

कोई समाचार निबंध किसी घटना के संबंध में विवरण तथा सूचना उपलब्ध करने के बारे में है। इसलिए सुनिश्चित कीजिए कि सभी अनिवार्य तथ्य उपलब्ध किए गए हैं। समाचार लिखते समय “6 क” सम्मिलित किए जाने वाले पाँच मुख्य तत्व हैं।

कौन, क्या, कब, कैसे, क्यों और कहाँ – यह छः प्रश्न हैं जिनके उत्तर समाचार निबंध में दिए जाने की आवश्यकता है, और आदर्श रूप से इन्हें पहली कुछ पंक्तियों में आवृत्त किया जाना चाहिए।  ‘कौन’ और ‘क्या’ विशेष रूप से आरंभ में उल्लेख किए जाने चाहिए, क्योंकि अधिकांश समाचार व्यक्तियों के द्वारा कुछ किए जाने के संबंध में होते हैं।

3. पहली पंक्ति:

समाचार निबंध की पहली पंक्ति सबसे महत्वपूर्ण है और यह पाठक को तुरंत बता देती है कि कहानी क्या है। इसके आगे पढ़ना तब इस विशेष घटना में पाठक की रुचि पर निर्भर करेगा; किसी भी स्थिति में पाठक मुख्य तत्वों के संबंध में पहली पंक्ति से सूचित हो जाएगा।

इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको “6 क” पहली पंक्ति में ही सम्मिलित करना चाहिए। पहली पंक्ति सूचनात्मक रहते हुए आकर्षक होनी चाहिए, और पाठक को अधिक विवरण जानने के लिए मोहित करने वाली होनी चाहिए।

4. संक्षिप्त और प्रासंगिक:

पत्रकारों को कसे हुए, शब्द गणना या कॉलम स्थान दिए जाते हैं। इस प्रतिबंध के अंदर, उन्हें रोमांचक अनूठे समाचार सम्मिलित करने की आवश्यकता होती है, संदर्भ को समझने के लिए सभी संबंधित विवरण और पृष्ठभूमि सूचना देना – पूरे समय कहानी को रुचिकर सुनाई देने वाली और पाठकों के लिए आकर्षक बनाने का प्रयास करना। यह कठिन कार्य है!

यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी तथ्य और सूचना सम्मिलित कर लिए गए हैं, लिखने से पहले समाचार निबंध की स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर लेना और कहानी से घटती हुई प्रासंगिकता के क्रम में व्यवस्थित कर लेना, सहायक होते हैं।

5. निष्पक्ष रहिए:

समाचार लिखने में लेखक से वस्तुनिष्ठता की आवश्यकता होती है, और उसे तथ्यों को ठीक-ठीक तथा संक्षेप में प्रस्तुत करने के लिए ध्यान केंद्रित करने  की आवश्यकता होती है। यद्यपि आप कहानी के संबंध में सशक्तता से अनुभव करते हैं, अपनी व्यक्तिगत रायों, युक्तियोँ, अनावश्यक टिप्पणियों, या किसी भी संपादकीय कथनों से मुक्त रहिए। निबंध के स्वर को कहानी या इसके साथ लिप्त किन्ही व्यक्तियों के प्रति कोई भी सकारात्मक या नकारात्मक झुकाव प्रतिबिंबित नहीं करना चाहिए।

Image credit: Alexander Torrenegra on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/02/CS_Rajan.jpg [/author_image] [author_info]CS Rajan is a freelance writer who loves to write on various topics, and is currently working on her first novel. [/author_info] [/author]

Filed Under: Special Features

Primary Sidebar

Copyright © 2025 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy