आपकी कल्पना को उत्तेजित करने के लिए, तथा लिखने की प्रक्रिया में आपकी सहायता करने के लिए, सृजनात्मक लेखन अभ्यास सबसे मजेदार उपाय हैं। “सृजनात्मकता एक जादू की छड़ी है जो दो उपायों से काम करती है। जब आप कार्यवाही में जुट जाते हैं तथा किसी चीज का सृजन करना चाहते हैं, यह केवल उस वस्तु या कार्य को ही अस्तित्व में नहीं लाता, यह आपके हृदय में एक स्वप्न, तथा वह सृष्टि उपलब्ध करने के लिए इच्छाशक्ति भी जगा देता है। और जब लगता है कि सबकुछ खो गया है तथा निराशा में ओत-प्रोत हो गया है, तब सृजनात्मकता का जादू आपको चालित कर रख सकता है। क्योंकि जब अन्य सब-कुछ अंधकारमय प्रतीत होता है, तब कुछ सृष्टि कर डालने की प्रवृत्ति आपको कुछ अपेक्षा करने का लक्ष्य प्रदान करेगा। और यदि आप इस प्रवृत्ति को धारण करते हैं, तब यह आपको पकड़ लेगा और सबसे अंधकारमय अवधियों से भी आपको पार कर देगा। जैसे इसने मुझसे किया था।”
― Dream’s Sake की लेखिका ज्योति आरोड़ा
इसलिए, यहाँ कुछ सृजनात्मक लेखन अभ्यास दिए गए हैं जो आपके लेखन को प्रेरित कर सकते हैं:
1. नाटकीय परिस्थितियाँ
जीवन नाटकों से भरा हुआ है, दुःखांत, गंभीर या हास्यप्रद। अपने लिखने में उन परिस्थितियोँ का उपयोग कीजिए जिन्हें जीवन आपको देता है। नीचे दिए गए कुछ उदाहरण आपके लेखन के आरंभ, मध्य या अंत का निर्माण कर सकते हैं:
- मैंने दीवार पर एक छाया देखी।
- एक दिन मेरी माँ ने एक रहस्योद्घाटन किया।
- लिफाफ दरवाजे के नीचे से खिसका दिया गया।
- अपने पीछे मैंने एक उपस्थिति का अनुभव किया।
- आप फ्रिज खोलते हैं और उसमें एक खोपड़ी मिलती है।
2. अमूर्त अवधारणाएँ
अमूर्त सृजनात्मक लेखन अभ्यास आपके लिखने में अधिक स्वाधीनत प्रदान करते हैं। एक ओर आपके पास निर्भर करने के लिए सूचना बहुत कम है, दूसरी ओर आप अपनी कल्पना से अधिक अवधारणाएँ प्राप्त कर सकते हैं:
- मेंहंदी और आजवायन की सुगंध।
- दीवाल के पेंटिंग ने उसे स्मरण कराया…
- बरसात की जानी-पहचानी सुगंध…
- गहरे रंग का तरल टपकने लगा…
- दूर के पर्वत चमकने लगे…
3. दैनंदिनी विचार
सृजनात्मक लेखन की एक दैनंदिनी रखिए। जहाँ इसे निष्ठापूर्वक लिखना आसान नहीं है, दैनंदिनी लिखना कोई कठिन कार्य नहीं है। आपको केवल योजना बनाने, तथा जब भी आप दैनंदिनी के पन्ने खोलते हैं तब कुछ अलग लिखने के लिए चुनौती लेना आवश्यक है:
- दिन 1 – किसी व्यक्ति के संबंध में लिखिए, जिसे आप पसंद करते हैं।
- दिन 2 – उसी व्यक्ति के संबंध में लिखिए; उसके कुछ लक्षणों को सम्मिलित कीजिए जिन्हें आप पसंद करते हैं।
- दिन 3 – किसी घटना के संबंध में लिखिए या उसके जीवन की किसी घटना का आविष्कार कीजिए जिसने उसे आपके लिए प्रिय बना दिया था।
- दिन 4 – किसी अच्छी घटना के संबंध में लिखिए जिसके दौरान आप और आपकी पसंद का वह व्यक्ति एक साथ थे।
- दिन 5 – कुछ संवाद की रचना की कीजिए जिन्हें यदि आप दोनों मिलते तब कहते, या मिलेंगे तब कहेंगे।
4. पाँच क की कहानी
यदि आपके पास समय की कमी है, तब एक द्रुत सृजनात्मक लेखन अभ्यास, आपकी कल्पना को भड़का सकता है। तब कौन+क्या+क्यों+कब+कहाँ कहानी लिखना का प्रयास कीजिए। यहाँ एक उदाहरण है:
- कौन? सेरेना विल्स (आप कोई अधिक रेचक नाम बाद में सोच सकते हैं)।
- क्या? सेरेना विल्स जंगलो में टहलने गई।
- क्यों? वह हेयरड्रेसर कार्य करती है।, और अवकाश के समय किसी अपराध चक्र का नेतृत्व करती है।
- कब? गरमी के दिन, मार्च में, वह जंगलों में टहलने के लिए गई।
- कहाँ? सेरेना विल्स अब स्कॉटलैंड के पास, एक छोटे द्वीप में है।
यदि आप अपनी कहानी में और भी मोड़ और गहराई जोड़ना चाहते हैं, तब ‘कैसे’ का एक तत्व सम्मिलित कीजिए। सेरेना द्वीप में कैसे पहुँची? उसका अपहरण किया गया था! अब आपको केवल अधिक विवरण जोड़ना है।
5. उपन्यासों की प्रसिद्ध पंक्तियाँ
उपन्यासों की सबसे अच्छी पंक्तियाँ आपके सृजनात्मक लेखन को प्रेरित करेगी:
- जब जंगल में, रात के अंधेरे और ठंढ में उसकी नींद खुली तब उसने अपने पास सोते हुए बच्चे की ओर हाथ बढ़ाया – मैकार्थी, The Road
अब, इस परिस्थिति की कल्पना कीजिए और अपना लिखना जारी रखिए। आप अपने लेखन को इस तरह बदल सकते हैं: जब ठंढी और भयावनी, बीच रात में, उसकी नींद खुली, तब उसे बोध हुआ कि वह सोता हुआ बच्चा अब उसके पास नहीं था।
- एक सुबह, जब ग्रेगोर साम्सा अपने बेचैन सपनों से जगा तब उसे पता चला कि वह अपने बिस्तर में एक राक्षसी कीट में बदल गया था – काफ्का, Metamorphosis
आप अपने लेखन को इस तरह दोहरा सकते हैं: एक सुबह जैसे ही वह अपने बेचैन सपनों से जगा, उसने देखा कि उसके हाथों की जगह उसके पंजे हैं।
Image credit: Tulane Public Relations on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/10/Smitha-Abraham.jpg[/author_image] [author_info]I’m Smitha Abraham. I love traveling in my flights of imagination and use these flights to craft short stories and poetry. I am a budding writer from India. My passions are reading, creative writing, listening to music, learning new languages, meeting new people, getting acquainted with different cultures and traveling. Authors like Isabel Allende, Gabriel Garcia Marquez, Carlos Ruiz Zafón, genres like magic realism, historical romance, and writing styles that are imaginative and flow effortlessly fascinate me. I love to unwind with a book curled up on a sofa or by gazing at the stars by the sea shore. I am a nature lover and spending time admiring the sunset and sunrise is relaxing for me.[/author_info] [/author]