वर्जिन ग्रुप के प्रतिष्ठाता सर रिचर्ड ब्रैन्सन विश्व के कुछ ऐसे व्यक्तियों में से एक हो सकते हैं जो ईमानदारी से कह सकते हैं कि उन्होंने यह सब किया है – वह एक जानकार व्यापारी हैं जिन्होंने जीवन में ऊँच-नीच देखी है (अधिकतर ऊँच, जो उनके $4.2 मिलियन के नेटवर्थ से प्रकट है)। वह एक परोपकारी, अभियानी, तथा बेस्ट-सेलिंग लेखक भी हैं। जो भी सीखें उन्होंने इन विविध अभियानों से ली है उन्हें सिद्धांतों की एक व्यापक सीमा में प्रयोग किया जा सकता है, और आप यदि कोई लेखक हैं, तब 5 सीखें हैं जिन्हें आप रिचर्ड ब्रैन्सन से सीख सकते हैं, जैसे:
1. दिखाई दीजिए
ब्रैन्सन कहते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी ऑफिस में काम नहीं किया है, इसके बदले उन्होंने घर से काम करना और अधिक यात्राएँ करना चुना है। अपनी यात्राओं में, अपनी चिंताएँ, निरीक्षण और अच्छी अवधारणाएँ नोट करने के लिए ब्रैन्सन अपनी पिछली जेब में एक नोटबुक रखते हैं।
ब्रैन्सन का दर्शन है बाहर निकलने और लोगों से मिलने के लिए प्रोत्साहित होना, हाथ मिलाना और भावी ग्राहकों से (आपके मामले में पाठकों से) बातचीत करना और जितना अनुभव एकत्रित कर सकते हैं, करना। इसका ध्यान नहीं रखते हुए कि आप किस विधा में लिखते हैं, बाहर जा कर अपने जीवन को पूर्णता से जीने का समृद्धिकारी अनुभव आपकी अवधारणाओं के कोष को विकसित करेगा और यथार्थवादी संसारों, दृश्यों और पात्रों को शिल्पबद्ध करने में आपकी सहायता करेगा।
2. विविधता उत्पन्न कीजिए
ब्रैन्सन ने पहले रिकॉर्ड उद्योग में आरंभ किया था, परंतु वर्जिन ऐट्लांटिक एयरवेज के माध्यम से परिवहन में भी अभियान किया था। उसके बाद, उन्होंने अपने व्यापार अभियानों का विस्तार दूसरे क्षेत्रों में किया है, जिनमें चलचित्र, प्रसाधन-सामग्री, मोबाइल फोन्स तथा पेय-पदार्थ भी सम्मिलित हैं।
लेखक के रूप में, आपको भी स्वयं को किसी एक विधा, मंच या माध्यम में डिब्बेबंद नहीं करते हुए विविधता उत्पन्न करने की आवश्यकता है। विविधता का उद्देश्य दोहरा है; पहला, कई विकल्प होना चीजों को दिलचस्प बना कर रखेगा, बल्कि किसी भी दी गई विधा या मंच के ज्वार और भाटे से सुरक्षा भी उपलब्ध करता है। यदि ब्रैन्सन ने विविधता का आश्रय नहीं लिया होता, तब रिकॉर्डिंग उद्योग की मंदी में उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता था। लेखक के रूप में, यदि आप आप अपनी सामान्य सीमाओं से बाहर निकल सकते हैं तब आप कुछ उद्योगों के मंद होने पर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
3. अवसर निरंतर है
अपने जीवनकाल में, ब्रैन्सन ने कई असफलताओं का अनुभव किया था – कुछ उद्योगों से लेकर जिनमें गिरावट आ गई थी, कुछ व्यापारों तक जो चल नहीं रहे थे – परंतु वह कभी भी निरुत्साहित नहीं हुए थे। इसके बदले उन्होंने अन्य अवसरों को ढूँढ़ा जो खुले थे।
किसी लेखक के रूप में, आपको किसी भी विपर्यय को अपने शिल्प से निरुत्साहित करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। चाहे यह अस्वीकृति हो या आपकी कृति की नकारात्मक समीक्षा हो, आपको इसे केवल सुधार करने के एक उपाय के रूप में उपयोग करना चाहिए। जब आपकी ओर अवसर अब भी आ रहे हों तब अतीत की असफलताओं पर सोचना नहीं चाहिए।
4. अग्रगामी बनिए
अपने लिखने की वृत्ति का शेष समय दूसरों का अनुसरण करते हुए नहीं बिताइए। नई चीजें सीखिए, प्रवर्तन कीजिए, और किसी चीज का पहला विमोचन करने के लिए दूसरों को पीछे छोड़ दीजिए। ब्रैन्सन नए व्यापार अभियानों का प्रयास करते हुए इसे दर्शाते हैं – वर्जिन गैलेक्टिक के समान खतरनाक अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी का भी। अग्रगामी बनने का मुख्य हितलाभ है कि आप आसानी से प्रतियोगियों को परास्त कर सकते हैं क्योंकि आप पहले थे। क्षेत्र पर आपका स्वामित्व है और आप नियम स्थापित कर सकते हैं।
5. अंत में, जो कर रहे हैं उसका आनंद लीजिए
जब ब्रैन्सन ने पश्चिमी लंदन के अपने तहखाने के फ्लैट से पहली बार वर्जिन का आरंभ किया, तब उन्होंने इसका निर्माण बहुत अधिक लाभ करने के लिए नहीं किया था। वह किसी ऐसी चीज की सृष्टि करना चाहते थे जिसमैं उन्हें आनंद आता था, परंतु वह बिलों का भुगतान भी कर सकता था।
लिखने के पदों में, केवल विक्रय करने या लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से चीजें नहीं लिखिए। कोई ऐसी चीज लिखिए जिसे लिखने में आपको आनंद आता है, वहीं इसे विपणन योग्य बनाना सुनिश्चित करने के लिए भी कुछ प्रयास करें। यह मानसिकता आपको उतार-चढ़ावों को पार करने में सहायता करेगी, क्योंकि वे किसी भी उद्यम के सामान्य अंश हैं। आप केवल पैसों के लिए लिखते हैं, और यदि यह पैसे नहीं बना पाए, तब संभवतः आप निराश हो जाएँगे। ब्रैन्सन की मानसिकता के साथ आपको दंश का अनुभव अधिक नहीं होगा क्योंकि इस प्रक्रिया के दौरान आपको आनंद मिला था।
[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]