मुंबई केवल भारत की वित्तीय राजधानी ही नहीं है; यह इसकी सांस्कृतिक राजधानी भी है। यह नगर बॉलीवुड तथा कला उत्सवों के लिए विख्यात है, इसने कई लेखकों को भी उत्पन्न किया है जिन्होंने भारतीय साहित्यिक परिदृश्य के दृश्य को बदल दिया है। यहाँ हम ऐसे 7 लेखकों पर चर्चा करेंगे।
1. सलमान रुश्दी
रुश्दी का जन्म ब्रिटिश भारत के मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन इसी नगर में बिताया था। वर्तमान में, वह USA में निवास करते हुए एक ब्रिटिश नागरिक हैं। रुश्दी की अधिकांश कृतियाँ भारतीय उपमहाद्वीप में आधारित हैं और वह अपनी पुस्तकों में विभिन्न सामाजिक मुद्दों से निपटते हैं। अपनी पुस्तक सैटेनिक वर्सेज़ के लिए इस्लामी आतंकवादियों की ओर से उन्हें फतवा मिला था और वह जानलेवा आक्रमणों से जीवित बच निकले हैं। रुश्दी को बुकर प्राइज, प्री डु मेलियर लिवरे इट्रांगेरे और जेम्स टायट ब्लैक मेमोरियल प्राइज सहित, कई सम्मानीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
2. रोहिंटन मिस्त्री
मिस्त्री का जन्म 1952 में मुंबई में हुआ था, जहाँ उन्होंने अपना बचपन और यौवन बिताया था। उन्होंने अपनी वाग्दत्ता के साथ 1975 में कनाडा प्रवास किया था, और एक दशक बाद उन्होंने अपनी पहली पुस्तक लिखी थी। टेल्स फ्रॉम फिरोजशा बाग नामित यह पुस्तक लघुकथाओं का एक संग्रह थी। मिस्त्री की पुस्तकों में एक मजबूत पारसी पृष्ठभूमि है और यह जोरोआस्त्रियन जीवनशैली की प्रदर्शन मंजूषा है। अपनी कृतियों के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं। तब भी, उनकी मातृ संस्था, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने, किसी हिंदू चरमपंथी और राष्ट्रीयतावादी राजनीतिक पार्टी की धमकियों और आक्रमण के प्रत्युत्तर में, इनकी एक पुस्तक को हटा दिया था।
3. पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे
मराठी में सबसे उर्वर लेखकों में से एक, पी एल देशपांडे ने अपनी मातृभाषा मराठी में कई उपन्यास, बच्चों की पुस्तकें, निबंध, नाटक और यात्रा-वृत्त लिखा है। अक्सर उन्हें मराठी साहित्य के पी जी वुडहाउस के रूप में उल्लेख किया जाता है, उनकी पुस्तकें स्थानीय संस्कृति की अनोखी अंतर्दृष्टि दर्शाती हैं। उन्हें देश के कुछ उच्चतम साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिनमें पद्म श्री, पद्म भूषण और साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और अपने अधिकांश जीवन के दौरान उन्होंने मुंबई में काम किया है।
4. शोभा दे
शोभा दे आजीवन एक मुंबईकार रही हैं और उच्च श्रेणी के व्यक्तियों के संबंध मैं पुस्तकें लिखती हैं। वह अपनी पुस्तकों में निर्ल्लजतापूर्वक यौन तथा अन्य निषिद्ध विषयों पर लिखने वाले पहले भारतीय लेखकों में से एक होने के कारण विख्यात हैं। यद्यपि उन्होंने अपना कैरियर एक मॉडल के रूप में आरंभ किया था, वह शीघ्रता से पत्रकारिता और लेखन की ओर चली गई थीं तथा आज एक सफल लेखिका हैं।
5. देवदत्तत पट्टनायक
एक अन्य सच्चे मुंबईकार, पट्टनायक ने स्वास्थ्य उद्योग में अपना कैरियर आरंभ किया था, परंतु अब एक पूर्ण समय लेखक हैं। वह अधिकतर विभिन्न परिप्रेक्ष्यों में हिंदू पौराणिक कथाओं के संबंध में लिखते हैं। वह महाकाव्यों में स्त्रियों की कहानियों को विस्तार से सामने रखने के लिए विख्यात हैं। उन्होंने बच्चों के लिए भी पौराणिक कथाओं पर पुस्तकें लिखी हैं। वह अपनी पुस्तकों के लिए सभी छवियों को अंकित करते हैं, जो एक कलाकार के रूप में भी उनकी प्रतिभा दर्शाता है।
6. गाब्गाधार गोपाल गाडगिल
गाडगिल एक मराठी लेखक हैं, जिन्होंने बड़े पैमाने पर लिखा था तथा उपन्यास, नाटकों, लघु-कथाओँ और बच्चों की कहानियोँ जैसे विविध साहित्यिक आकारों में प्रयोग किया था। उन्होंने अर्थशास्त्र पर भी पुस्तकें लिखी थी, जो कई कॉलेजों के द्वारा उल्लेख पाठ्यों के रूप में उपयोग की जाती हैं। मुंबई निवासी गाडगिल को, अपने लेखन कैरियर के दौरान साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा अभिरुचि पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार मिले हैं।
7. अनंत पाई
यद्यपि अनंत पाई का जन्म भूतपूर्व मद्रास प्रसिडेंसी में, कर्नाटक में हुआ था, उन्होंने अपना कार्य जीवन मुंबई में व्यतीत किया था। चाचा पाई के नाम से विख्यात, पाई, टिंकल तथा अमर चित्र कथा कॉमिक श्रृंखला की सृष्टि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सदा शिशु-साहित्य के लिए काम किया है और बच्चों के बीच गुंजायमान सफलता के अधिकारी हैं। पाई भारत के दो महान कॉमिक साहित्य के रचयिताओं में से एक हैं।
Image credit: Swaminathan on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2015/02/IMG_20141217_101736441.jpg[/author_image] [author_info]Kavitha is a freelance content writer and French translator, and has been working in this field since 2008. She has degrees in computer applications and international business and has a background in business and international trade. She enjoys learning languages and is currently learning Japanese. Her interests vary from books and writing to travelling and history.[/author_info] [/author]