जब आप जानते हैं कि आपमें रचनात्मक कहानियाँ लिखने की प्रतिभा है, तब किसी रिक्त स्क्रीन पर देखना भयावह प्रतीत होता है। यद्यपि आप सभी प्रकार की अवधारणाओं से गले तक भरे हैं, तब भी लेखकों का अवरोध (writer’s block) आपको उस समय पकड़ लेता है जब आप असावधान होते हैं, और आप उन्हें शब्दों का रूप देने मैं स्वयं को अक्षम पाते हैं। इस कठिन गुत्थी को सुलझाने के लिए, अपने आपको क्रियाशीलता में वापस लाने में सहायता करने के लिए आप पाँच सृजनात्मक लेखन अनुबोधनों का उपयोग कर सकते हैं। तरकीब इसे सरल रखने में है, और एक बार जब आप क्रियाशील हो जाते हैं तब इसे विस्तृत करने में है। आपकी सहायता करने के लिए निम्नलिखित पाँच ऐसे सृजनात्मक लेखन अनुबोधन हैं।
1. प्रथम प्रेम-लीला
अच्छी कहानी के लिए यह हमेशा एक अच्छा विषय होता है। प्रेम-लीला रोमांटिक हो सकती है, परंतु यह और भी बहुत सी चीजें हो सकती है। यह भ्रांतिकारी, अत्याचारपूर्ण, सनकी, सुंदर, प्रेरणादायक हो सकती है। आप प्रेम-लीला के लिए जो भी कोण चाहते हैं उसे ले सकते हैं और इसके संबंध में लिखना आरंभ कर सकते हैं। संभव है कि एक बार जब आप आरंभ करते हैं तब मूल रोमांस अवधारणा से भटक सकते हैं, परंतु इसके पीछे की अवधारणा यही है। स्वयं अपने तरीके से रोमांस जैसी लौकिक वस्तु को उत्तेजक बना सकते हैं।
2. सबसे लज्जाजनक पल
अपने जीवन में सबसे लज्जाजनक पल के संबंध में सोचिए और इसे कागज पर उतार दीजिए। तब इसके संबंध में कुछ चीजें बदल दीजिए और आप नई लेखन-यात्रा पर निकल चुके हैं। आप इसे कथानक के लिए केंद्रीय बना सकते हैं या मात्र लेखन आरंभ करने के लिए इसे प्रयोग में ला सकते हैं। आप इस अवधारणा का उपयोग अपनी पहले से जारी कृति में कुछ हास्य या करुण रस डालने के लिए कर सकते हैं। केवल एक दृश्य लिखना आपको विभिन्न स्थानों पर ले जा सकता है और आरंभ करने के लिये यह एक अच्छी जगह है।
3. तीन आकस्मिक तत्व
यदि आपके पास अवधारणाओं का अभाव है, तब उन अंतिम तीन पुस्तकों के बारे में जोचिए जिन्हें आपने पढ़ा है या उन चलचित्रों के संबंध में सोचिए जिन्हें आपने देखा है और प्रत्येक पुस्तक या चलचित्र में से एक तत्व लीजिए। इन तीन तत्वों का उपयोग कीजिए और इनके गिर्द एक कहानी लिख डालिए। यदि यह तीन विभिन्न विधाओं में होते हैं, तब यह और भी बेहतर है। बिना किसी भी सूत्र की नकल किए तीन विभिन्न तत्वों को एक बोधगम्य तथा विश्वसनीय कहानी में संयोजित करना आनंददायक रहेगा। इस पद्धति की संभावनाएँ अपरिमित हैं क्योंकि अंतिम तीन कहानियाँ जिन्हें आपने देखा/पढ़ा है वह प्रत्येक बार अलग होंगे।
4. प्रकृति
लेखक के अवरोध को भंग करने के लिए प्रकृति एक शक्तिशाली उपकरण हो सकती है। प्रकृति में इतनी विविधताएँ हैं कि अपनी कहानी के लिए चुनने के लिए आपके पास कई विभिन्न समायोजन हैं। क्या यह एक अंधेरी और झंझावती रात है? यह किसी दुःखांत कहानी के लिए आपका समायोजन है। क्या यह ठंढी और कोहरे से ढकी है? किसी रहस्य के आरंभ का आनंद लीजिए। अपने समायोजन के लिए विभिन्न वातावरण पाने के लिए आप दिन के समय को विचरित कर सकते हैं। रंगों से भरा सूर्यास्त, खिलते फूल, हल्की बरसात, कड़ी धूप, प्रत्येक चीज का उपयोग किया जा सकता है। एक बार जब आप संयोजन को स्थापित कर लेते हैं, आपके समायोजन में अंतर्निहित होने के लिए अन्य अवधारणाएँ शीघ्रतापूर्वक आ सकती हैं, तथा आप एक अन्य सृजनात्मक यात्रा पर निकल पड़ते हैं।
5. खाद्य
आपकी कहानी को स्वाभाविक रूप से जीवन को विकसित करने के लिए भोजन एक अद्भुत उपाय है। यदि आप कहानी के बीच में फंस गए हैं, तब अपने अग्रणी को अपने मित्रों/शत्रुओं को भोजन पर बुलाने दीजिए और उस भोजन का विस्तार से वर्णन कीजिए। खाद्य कुछ व्यक्तियों के लिए अधिक प्रेरणादायक हो सकता है, और कई व्यक्तिगत जीवन-परिवर्तनकारी निर्णय व्यक्तियों, कंपनियोँ और सरकारों के द्वारा भोजन के दौरान लिए जाते हैं। अपनी कहानी में जीवन की यथार्थताओं का वर्णन कीजिए। किसी प्रस्तुति में विभिन्न खाद्य उत्पादों का वर्णन करते हुए खाद्य के विभिन्न नगों के प्रस्ताव की जाँच करते हुए, खाद्य की रूपरेखा, तथा आपके पसंद की डिश के विलक्षण खाद्य से उनकी तुलना पड़ेगा। क्या कोई सहायता कर सकता है? यदि कोई रोहित के के कार्यों में सहायता करते हुए अग्रणी के लिए उस तरफ पाठकों को क्षेदय केद्रीय क्या किसी ने छुरा पकड़ लिया था? खोज करने के लिए अंत में
Image credit: Julie Jordan Scott on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2015/02/IMG_20141217_101736441.jpg[/author_image] [author_info]Kavitha is a freelance content writer and French translator, and has been working in this field since 2008. She has degrees in computer applications and international business and has a background in business and international trade. She enjoys learning languages and is currently learning Japanese. Her interests vary from books and writing to travelling and history.[/author_info] [/author]