• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • प्रकाशन और विपणन
  • लेखन युक्तियाँ
  • Marketing
  • Courses
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis - A website dedicated to helping writers to write and publish books.

कहानी लिखने के 5 गुर

By Moumita Goswami

कहानी लिखने के 5 गुर

हम सभी के पास कहने के लिए कहानियाँ हैं, परंतु बहुत कम व्यक्ति अपने मन में रखी कहानी कागज पर उतार सकते हैं। हममें से अधिकांश व्यक्तियों में आत्मविश्वास का अभाव है। परंतु जैसा कि मैंने अपने एक पिछले पोस्ट में लिखा था, यदि आपको कोई कहानी लिखनी है, तब उसे पहले ही लिख डालिए।

परंतु तब, आपकी कहानी में कुछ तत्व होना चाहिए। आपने जिसे लिखा है वह लोगों को पढ़ना पसंद आना चाहिए। अन्यथा, आप अनबिकी कहानियों की पुस्तकों का अंबार लगाते रहेंगे। यहाँ पाँच द्रुत-कहानी-लेखन गुर हैं जिनका आप अनुसरण करना चाहेंगे।

1. मुद्दा

अपनी कहानी का सत्व संदेश पहचानिए। हर समय आपका  कोई मुद्दा नहीं हो भी सकता है, परंतु आपको एक मुद्दे की पहचान पर निर्भर करना चाहिए। उदाहरण के लिए आपका अग्रणी, कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो आपके पाठकों का हृदय स्पर्श कर सके – क्या आपका अग्रणी कुछ चाहता है? क्या आपके अग्रणी को कोई नैतिक चयन करने की आवश्यकता है?

2. आरंभ

आपके कहानी की शुरुआत अच्छी होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि आपको अपनी कहानी के लिए कोई रोमांचक शीर्षक सृष्टि करने की आवश्यकता है, कोई ऐसी चीज जो आपके पाठक को पुस्तक उठाने के लिए तथा सरसरी दृष्टि से दो एक पृष्ठ देखने के लिए बाध्य करे। केवल एक या दो शब्दों के शीर्षक दूसरों को भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए इसे थोड़ा लंबा होने दीजिए। और अनिवार्यतः, आपकी कहानी का पहला पृष्ठ अत्यंत महत्वपूर्ण है – यह बाकी कहानी के लिए स्वर सुनिश्चित करता है। आपके लिए यह अंश सही रखना आवश्यक है।

3. कथानक

कमोबेश, सभी कहानियाँ किसी अनुक्रम का अनुसरण करती है – द्व्न्द्व, चीजें ठीक चलती हैं और तब बिगड़ जाती हैं, अंतिम पराजय या विजय और पराकाष्ठा। यदि आप सबसे जानी-मानी कहानियोँ पर विचार करें, आप पाएँगे कि कथानक किसी संघर्ष या द्व्न्द्व के गिर्द घूमते हैं जिनसे हो कर आपका अग्रणी गुजरता है। संघर्ष किसी परिस्थिति के साथ हो सकता है, या किसी अन्य व्यक्ति के साथ, या अन्य व्यक्ति के संबंध में किसी चीज के साथ।

4. पात्र

आपकी कहानी के आकार पर निर्भर करते हुए, आपके केवल कुछ या बहुत से पात्र हो सकते हैं। अपनी कहानी का एक मुख्य पात्र रखिए और दूसरों को मुख्य पात्र को घेरे रहना चाहिए। मुख्य पात्र वह व्यक्ति होना चाहिए जिसके साथ आपके पाठक जुड़ सकें – मुख्य पात्र के संबंध में कुछ चीजें कहिए जो उन्हें कुछ सीमा तक रहस्यमय बना दे। किसी उत्तम पात्र की सृष्टि करने पर निर्भर नहीं कीजिए क्योंकि त्रुटिहीन पात्र लगभग सर्वदा उबाऊ होता है। जहाँ उनके पास कुछ बढ़िया गुण होने चाहिए, उनके कुछ अवगुण भी होने चाहिए।

5. कहानी गतिशील रखिए

आपकी कहानी गतिमान होनी चाहिए। जब आप कोई लघु-कथा लिखते हैं, तब आगे बढ़ना अधिक सरल होता है। आखिरकार, आप अपनी कहानी लगभग 3,500 शब्दों में पूरी करते हैं। इसलिए आप एक तीव्र गति स्थापित करना चाहते हैं और पूरे दौर में इसी गति को जारी रखते हैं। किसी उपन्यास में इस गति को बनाए रखना काफी कठिन है क्योंकि आप 75,000 शब्द या उससे अधिक लिखते हैं। बढ़िया अवधारणा होगी आगे-पीछे करते रहना और पाठक को चुभाते रहना। और लघु-कथाओँ या उपन्यासों दोनों के लिए, आपको पाठक को पराकाष्ठा पर ले जाने और उसके बाद कथा का अंत करने की आवश्यकता होती है।

कहानी लिखने के इन पाँच गुरों को ध्यान में रखिए, और कहानी लिखना आपके लिए अचानक बहुत आसान बन सकता है। आपके उद्यम के प्रति मेरी शुभकामनाएँ। आपका लिखना आनंददायी हो…

Image credit: Pedro Ribeiro Simões on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/03/Profile_Pic_Moumita.jpg[/author_image] [author_info]Moumita Goswami is a full-time homemaker and a passionate writer. She stays in Pune with her husband and daughter. After giving up working, she started writing about five years ago and can now be seen using her computer keyboard almost all the time. An MA in Psychology from Calcutta University, Moumita has spent time in Kolkata, Delhi and now Pune. For Moumita, writing started as a sudden chance but she soon discovered her likeness for it. And now she has developed a passion for writing and hardly any day passes without her scribbling a few lines. She dreams of publishing her own book one day and is working towards it.
[/author_info] [/author]

Filed Under: Fiction, लेखन युक्तियाँ

Primary Sidebar

Copyright © 2025 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy