उत्कट पाठक सामान्यतः इसमें रुचि लेते हैं कि जो पुस्तकें उन्होंने पढ़ी हैं उनके संबंध में अन्य पाठक क्या राय रखते हैं। ऐसे पाठक उन पुस्तक समीक्षाओं को पढ़ना पसंद करेंगे जो एक निष्पक्ष बोध उपलब्ध करेगी कि यह पुस्तक किस संबंध में है। यह निबंध आपको दर्शाएगा कि पुस्तक समीक्षा कैसे लिखते हैं।
पुस्तक के संबंध में कुछ वाक्य लिखिए
पहला नियम है पुस्तक की कहानी को कभी भी प्रकट नहीं करना। पाठकों की कल्पना के लिए कुछ छोड़ दीजिए। पुस्तक में होने वाली घटनाओं के विस्तृत विवरण से बचना अच्छा है। यदि पुस्तक त्रयी या किसी श्रृंखला का अंश है, तब आप इसका, और यदि आप सोचते हैं कि कि इसका आनंद लेने के लिए श्रृंखला की अन्य पुस्तकों को पढ़ना आवश्यक है, उल्लेख कर सकते हैं।
उस चीज की चर्चा कीजिए जिसने आपको इस पुस्तक में आकर्षित किया था
अपने-आप से पूछिए कि आपको इस पुस्तक में सबसे आकर्षक क्या लगा था। जो आपको आकर्षक लगा था वह पात्र, कथानक चा विषय-वस्तु में से कुछ भी या कोई और चीज हो सकती है। कहानी, और जिस तरह से इसे कहा गया है उस पर अपने अनुभव तथा सोच पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आप स्वयं से निम्नलिखित प्रश्न पूछ सकते हैं और तदनुसार अपने उत्तरों पर आधारित एक समीक्षा लिख सकते हैं:
- आपकी पसंद का पात्र कौन था और क्यों?
- क्या पात्र आपको वास्तविक लगे थे?
- क्या कथानक में अनिश्चय/रोमांस या कोई ऐसी चीज थी जिसने आपको आकर्षित किया था?
- क्या पुस्तक ने आपको हँसाया या रुलाया था?
- दृश्य कैसे लिखे गए थे? वे किस प्रकार के दृश्य थे? उदाहरण के लिए आनंदपूर्ण दृश्य, रोमांटिक दृश्य, रहस्यात्मक दृश्य, इत्यादि।
- कथानक ने कैसा आकार लिया था? क्या कथानक ने आपके चित्त को आकर्षित किया था?
- क्या आपको संवाद पसंद आए थे? क्या कोई ऐसे संवाद थे जिनसे आप प्रेरित हुए थे?
- पुस्तक में समायोजन कैसा था? क्या यह ऊष्णतापूर्ण रोमांस था, या पागलपन भरे अभियान के लिए कोई विदेशी ठिकाना था? उदाहरण के लिए, कोई पर्वतीय क्षेत्र आसन्न संकट सूचित कर सकता है। वातावरण में व्याप्त गुलाबों की सुगंध रोमांस का सुझाव दे सकती है। किसी अस्पताल का प्रतीक्षा कक्ष विपदा सूचित करता है।
- किस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया गया था? उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश के ग्रामीण व्यक्तियों के द्वारा प्रयोग की गई भाषा इसी राज्य के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों से अलग सुनाई देगी।
पुस्तक के संबंध में किसी ऐसी चीज का उल्लेख कीजिए जो आपको पसंद नहीं आई थी
जहाँ आपको पुस्तक के अधिकांश अंश अच्छे लगे होंगे, कुछ ऐसा भी हो सकता है जो आपको पसंद नहीं आया हो। यह कहानी का अंत, जिस तरह से पात्रों से व्यवहार किया गया था, विषय-वस्तु, संवाद या समायोजन, कुछ भी हो सकता है। इसका वर्णन कीजिए।
अपनी पुस्तक समीक्षा का समापन कीजए
अपनी समीक्षा का सारांश यह उल्लेख करते हुए दीजिए कि किस प्रकार के पाठकों को यह पुस्तक आकर्षित करती है। यह युवा पाठक हो सकते हैं, वयस्क पाठक हो सकते हैं, नाटक, रोमांस, अनिश्चय, रहस्य या किसी अन्य विधा के कट्टर अनुगामी हो सकते हैं। यदि आप इस पुस्तक की आपके द्वारा पढ़ी गई किसी अन्य पुस्तक के साथ तुलना कर सकते हैं, तब उसे भी सम्मिलित कर लीजिए।
पुस्तक का मूल्यांकन कीजिए
पुस्तक का मूल्यंकन उपलब्ध कीजिए, उदाहरण के लिए, पाँच या दस में से स्कोर। यह पाठकों को एक अच्छी अवधारणा देगा कि पुस्तक को पढ़ा जाए या नहीं।
यहाँ पुस्तक समीक्षा की एक रूप रेखा दी गई है। इसे आप अपने विचारों तथा रुचि के अनुसार बना सकते हैं।
- एक रूपरेखा तैयार कीजिए
अपने नोट्स पढ़िए और अपनी समीक्षा का उद्देश्य लिखने के लिए उनके साथ मिलान कीजिए।
- प्रारूप लिखिए
अपने नोट्स मथिए और एक परिचय, मध्य तथा निष्कर्ष सम्मिलित कीजिए।
- प्रारूप का सुधार कीजिए
आपने जो लिखा है उसे फिर से पढ़िए, कछ समय व्यतीत होने दीजिए। तब वापस अपनी समीक्षा पर जा कर स्पष्टता, सामंजस्यता तथा व्याकरण, इत्यादि की जाँच कीजिए।
[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/10/Smitha-Abraham.jpg[/author_image] [author_info]I’m Smitha Abraham. I love traveling in my flights of imagination and use these flights to craft short stories and poetry. I am a budding writer from India. My passions are reading, creative writing, listening to music, learning new languages, meeting new people, getting acquainted with different cultures and traveling. Authors like Isabel Allende, Gabriel Garcia Marquez, Carlos Ruiz Zafón, genres like magic realism, historical romance, and writing styles that are imaginative and flow effortlessly fascinate me. I love to unwind with a book curled up on a sofa or by gazing at the stars by the sea shore. I am a nature lover and spending time admiring the sunset and sunrise is relaxing for me.[/author_info] [/author]