• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Guides
  • Publishing
  • Writing & Editing
  • Marketing
  • Contact
  • About
  • Free Novel Writing Course
  • Advertise
Writing Tips Oasis

Writing Tips Oasis

अपने लेखनों का स्वयं प्रकाशन करने के 5 हितलाभ

By CS Rajan

अपने लेखनों का स्वयं प्रकाशन करने के 5 हितलाभ

अधिकतर डिजिट प्रौद्यौगिकी की ओर मोड़ लेती हुई दुनिया के साथ, पाठक ई-पुस्तकों के सुख और प्रायिकता का अधिक आनंद ले रहे हैं। चूंकि अनेक नवीन और प्रवीण लेखक अपने पाठकों के लिए अपनी पुस्तकों को डिजिटल फॉर्मैट में उपलब्ध करने के लिए इस द्रुत और सरल कार्यविधि के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, इस तथ्य ने स्वयं-प्रकाशन व्यापार की सहायता की है। जहाँ परंपरागत प्रकाशन पथ अब भी पुस्तकों का मुख्य स्रोत बना हुआ है, वहीं स्वयं-प्रकाशन तेजी से विकसित हो रहा है। स्वयं-प्रकाशन विकल्प का चयन करने कुछ मुख्य हितलाभ निम्नलिखित हैं:

1. भुगतान की बेहतर शर्तें

अमेजन, किंडल, कोबो, स्मैशवर्ड्स, इत्यादि शीर्ष के ई-पुस्तक मंचों पर स्वयं-प्रकाशन परंपरागत प्रकाशकों की तुलना में अधिक उच्चतर रॉयल्टी दरें प्रस्तुत करता है, जो 6 प्रतिशत जैसी निम्न रॉयल्टी दरों का भुगतान कर सकते हैं। औसतन, किसी परंपरागत प्रकाशक से लेखकों को निवल राजस्व के 10-20 प्रतिशत की सीमा में  रॉयल्टी मिलती है, वहीं अमेजन किंडल 70 प्रतिशत तक रॉयल्टी देता है। अन्य स्वयं-प्रकाशन मंच भी तुलनात्मक रॉयल्टी देते हैं, जैसे ऐप्पल के साथ 55 प्रतिशत, और बार्नेस ऐँड नॉबल के साथ 65 प्रतिशत।

इसके अतिरिक्त, परंपरागत प्रकाशकों के साथ, आपके द्वारा अपना अग्रिम अर्जित किए जाने के बाद, रॉयल्टीज़ का भुगतान वर्ष में दो बार किया जाता है। इसके विपरीत, अमेजन या अन्य साइट्स पर किसी ई-पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करते हुए आप मासिक रॉयल्टी भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

The following banner is an affiliate one. That means Writing Tips Oasis receive a small % of the sale if you purchase The Novel Factory, but at no extra cost to you:

2. मध्यस्थ को निकाल बाहर कीजिए

स्वयं-प्रकाशिन और ई-बुक्स के आगमन के साथ, आपको अपनी पुस्तकों को ग्राहकों के हाथों पहुँचाने के लिए किसी प्रकाशक के संबल की भी आवश्यकता नहीं है। आप परंपरागत प्रकाशकों को पूरी तरह से निकाल बाहर कर सकते हैं, और आप क्या और कब प्रकाशित करेंगे इसे नियंत्रित कर सकते हैं। पूछताछ पत्रों, पुस्तक प्रस्तावों, वश्यता पैकेजेज़, अभिकर्ताओं और प्रकाशकों के यहाँ जाना और परंपरागत प्रकाशकों से संबद्ध अन्य परेशानियों में समय एवं प्रयासों का व्यय करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।

3. रचनात्मक नियंत्रण

परंपरागत प्रकाशन में, संपादन, आवरण कला, विपणन, और अन्य सब-कुछ प्रकाशक संभालते हैं, और इन निर्णयों पर लेखकों की राय बिरले ही ली जाती है। जहाँ यह कतिपय व्यक्तियों को सुविधाजनक प्रतीत हो सकती है, बहुधा यह अन्य लेखकों के लिए चिंता का स्रोत बन सकते हैं क्योंकि वह अपनी पुस्तक के प्रत्येक पहलू पर अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। स्वयं-प्रकाशन में, आपको इन सेवाओं के लिए अपने पास से व्यय करना पड़ेगा, परंतु कम से कम ई-पुस्तक के विषय, आवरण, रूपरेखा, मूल्यन तथा इसके साथ-साथ विपणन और प्रचार-प्रसार गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा।

4. असीमित शेल्फ जीवन

एक बार जब आपकी ई-पुस्तक डिजिटल दुनिया में विमोचित हो जाती है, तब जितने दिनों तक आप चाहेंगे यह वहाँ रहेगी। यह आपकी ई-पुस्तक को लोकप्रिय होने, समीक्षाएँ अर्जित करने, मान्यता प्राप्त करने और राजस्व अर्जित करने के लिए पर्याप्त समय देगा। पुस्तकों के कागजी संस्करणों के विपरीत, जो किसी ईँटों और गारे की दुकान के शेल्फ में एक-दो महीनों के लिए रहती है, ई-पुस्तकों का शेल्फ जीवन चिरकाल के लिए है।  इसलिए, उन परंपरागत पुस्तक दुकानों की तुलना में, जिनमें केवल जाने हुए लेखक  संकीर्ण शेल्फ जीवन अवधि के अंदर लगातार बिकते हैं, ई-पुस्तक बाज़ार में स्वयं को लेखक के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए आपके पास पर्याप्त समय है।

5. द्रुत एवं सरल

स्वयं-प्रकाशन के साथ, जैसे ही आपने अपनी पुस्तक को लिखना और संपादन करना समाप्त किया है, आप जब भी चाहें पुस्तक को प्रकाशित कर सकते हैं। यह यूजर अकाउंट खोलने और साइट पर अपनी ई-पुस्तक अपलोड करने के समान सरल है। आप कई स्वयं प्रकाशन साइट्स से पूर्व-निर्मित आवरणों का चयन भी कर सकते हैं।

परंपरागत प्रकाशन के साथ, प्रकाशन के लिए स्वीकृत किए जाने के समय से, आपको अपनी पुस्तक को शेल्भ्स में देखने में लगभग एक से डेढ़ वर्ष लग सकते हैं, और इसमें वे महीने नहीं गिने गए हैं, जो पुस्तक को स्वीकृत कराने तथा अभिकर्ताओं और प्रकाशन-गृहों के चक्कर काटने में बिताए गए थे।

Image credit: mobilyazilar on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]https://writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/02/CS_Rajan.jpg [/author_image] [author_info]CS Rajan is a freelance writer who loves to write on various topics, and is currently working on her first novel. [/author_info] [/author]

Filed Under: Uncategorized

Primary Sidebar

  • English

Copyright © 2023 · Writing Tips Oasis ® -- Terms and Conditions -- Privacy Policy